Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेपल्स अकेडमी वैन चालक शराब के नशे में धुत:आधा दर्जन स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

    1 hour ago

    1

    0

    शामली सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे मार्ग पर मेपल्स अकेडमी की एक स्कूली वैन और ट्रक के बीच बड़ा हादसा टल गया। वैन चालक शराब के नशे में धुत था। इस घटना में वैन में सवार करीब आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। यह घटना शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सिभालका के पास हुई। मेपल्स अकेडमी की वैन बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण वैन ट्रक से टकराने से बची। ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वैन चालक को पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में सामने आया कि चालक हरिंदर मलिक शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा गया। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने स्कूल संचालक से संपर्क किया, तो उन्होंने घटना के संबंध में अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में बेटे ने पिता को पांच बार चाकू मारा:बचाने आए भाइयों पर भी किया हमला, खुद फोन कर पुलिस बुलाई; पुलिस ने हिरासत में लिया
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू:भदोही में नकल रोकने के लिए प्रशासन सख्त, अधिकारियों को निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment