Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12वीं की छात्रा की आशिक ने गोली मारकर हत्या की:बस्ती में एकतरफा प्यार में घर में घुसकर वारदात, मां पर भी ताना असलहा

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के बस्ती में एकतरफा प्यार में प्रेमी ने 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार देर रात छात्रा अपने घर में सो रही थी। तभी सिरफिरा आशिक घर पहुंचा और छात्रा पर फायरिंग कर दी। एक गोली छात्रा के सिर और दूसरी गर्दन में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर भाई दौड़कर पहुंचा तो आरोपी ने तमंचा दिखाकर डराने-धमकाने लगा। भागने की कोशिश की तो मां रास्ते में आ गई। उन पर भी फायरिंग कर दी, लेकिन चूक गया। मां ने उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गया। भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। छात्रा की मां-भाई से पूछताछ की। घटना सोमवार देर रात करीब 1 बजे कलवारी थाना के बैडारी एहतमाली गांव की है। जानिए पूरा मामला… बैडारी एहतमाली गांव के रहने वाले दिनेश पासवान (50) पंजाब में नौकरी करता है। गांव में पत्नी अनीता (46) बेटा अवनीश (19) और बेटी अनुष्का (17) रहते थे। अवनीश ग्रेजुएशन में है। अनुष्का 12वीं बोर्ड के पेपर दे रही थी। मां अनीता ने बताया कि सोमवार रात को हम लोग खाना खाकर सो गए थे। मेरा बेटा और बेटी घर के भीतर सोए थे। मैं बाहर सो रही थी। रात के करीब एक बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मैं जैसे ही उठी तो हमलावर मेरे पीठ पर मुक्के से मारा और मेरे ऊपर गोली चलाई, लेकिन गोली मिस हो गई। अनीता ने बताया कि मैंने उठकर उसे दौड़ाया, तब तक वह भाग गया था। इसके बाद मैंने अंदर जाकर देखा तो मेरी बेटी को सिर और गर्दन में गोली लगी थी। वह खून से लथपथ अपने चारपाई पर पड़ी थी। वहीं पास में बेटा भी घायल पड़ा था। मैंने अपने बेटे से पूछा तो उसने बताया कि मंदीप ने अनुष्का को गोली मार दी। मैंने बचाने की कोशिश की तो मेरे सिर पर तमंचे से हमला कर दिया। घटना के बाद अनीता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिर अनुष्का की मां और भाई से पूछताछ की। कुछ महीने पहले नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया था संंबंध अनीता ने बताया कि हमारे गांव के ही रहने वाला मंदीप पिछले दो सालों से मेरी बेटी को परेशान कर रहा था। उसने कुछ महीने पहले मेरी बेटी को लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ संबंध बनाए और फिर वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसपर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। एक बार जबरदस्ती उसे अपने साथ मंदिर में शादी करने ले जा रहा था। कहा रहा था शादी नहीं करोगी तो जहर खा लूंगा, और तुम्हे भी मार दूंगा। चार महीने पहले बेटी के अश्लील फोटो-वीडियो कर दिए थे वायरल अनीता ने बताया कि अनुष्का उससे दूर रहने लगी तो वह उसके फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। अनीता ने बताया कि 18 दिसंबर 2025 को मंदीप ने कुछ अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस मामले में मैंने कलवारी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें बाद में दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी थी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गया था। अचानक गांव लौटा और बेटी को मार दिया अनीता ने बताया कि आरोपी मंदीप एक दिन पहले ही गांव लौटा था। सोमवार देर रात घर में घुसकर घटना को अंजाम दे दिया। एएसपी श्यामाकांत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। ------------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर, 6 की मौत:उछलकर 10 फीट दूर गिरी, पिछला हिस्सा चकनाचूर; होली पर घर जा रहे थे यूपी के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती इको वैन को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। सभी मृतक धौलपुर (राजस्थान) के बताए जा रहे हैं। होली के लिए घर जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली मनाने जा रहे पति-पत्नी समेत 6 की मौत:यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर, उछलकर 10 फीट दूर गिरी गाड़ी
    Next Article
    अयोध्या के 10 हजार मंदिरों में होली की धूम:श्रीरामवल्लभाकुंज, रामलला सदन, भक्तमाल में संतों ने गुलाल लगाया, पुष्पवर्षा के साथ नृत्य किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment