Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के 10 हजार मंदिरों में होली की धूम:श्रीरामवल्लभाकुंज, रामलला सदन, भक्तमाल में संतों ने गुलाल लगाया, पुष्पवर्षा के साथ नृत्य किया

    5 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में होली की धूम हैं। यहां के 10 हजार मंदिरों में संत भगवान के साथ और श्रद्धालु संतों के साथ होली खेलने में मगन हैं। श्रीरामवल्लभाकुंज के गर्भगृह में विराजमान भगवान श्रीसीताराम के विग्रह को अर्चक ने गालों पर गुलाल लगाया। इत्र लगाया और पुष्प वर्षा की। इसके बाद पुजारी ने प्रसाद का इत्र जैसे ही भक्तों पर उड़ाया भक्त होली में मगन हो उठे। पीठ के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास के संयोजन में संतों और वैदिकों ने होली के पदों पर नृत्य किया। मुख्य पुजारी रहे संत रामामिषेक दास ने भी गुलाल उड़ाया। पुजारी हरिशचंद्र दास, विदुआ बाबा, अनूप दास, अरविंद दास और अवधेश तिवारी ने गुलाल उड़ाया। रामलला सदन में होली खेले मसाने में होली दिगंबर के संगीतवद्ध गायन पर यह सब घंटों चलता रहा। रामलला के दर्शन मार्ग स्थित रामानुज संप्रदाय प्रमुख पीठ रामलला सदन में होली जमकर मनाया गया। जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य ने महंतों में जनमेजय शरण, महंत रामकुमार दास, कृष्णकांताचार्य और राहुल शर्मा, अंजनी गर्ग सहित पूर्व पार्षद को गुलाल लगाया। त्रिवेणी में भक्त घंटो डूबे रहे उन्होंने गुलाल में खुद के सने होने के बावजूद संतों के साथ नृत्य किया और पुष्प और सुगंधों की बरसात की।संतों के गीत, संगीत और नृत्य की त्रिवेणी में भक्त घंटो डूबे रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश मिश्र, व्यवस्थापक रमेश मिश्र शिब्बू और राघवेंद्र मिश्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बड़ा भक्तमाल मंदिर में यह उत्सव बड़ा भक्तमाल मंदिर में यह उत्सव महंत अवधेश कुमार दास की अध्यक्षता में मनाया गया।इस अवसर पर नागा रामलखन दास और महंत जनमेजय शरण सहित सैकड़़ों संतों ने भगवान और एक दूसरे के साथ होली खेली। इन मंदिर में मनाई जा रही होली इसी तरह अयोध्या के हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वरनाथ,छोटी देवकाली, मणिराम दास छावनी, दशरथ महल, लक्ष्मण किला, सियाराम किला, दंतधावन कुंड हनुमत निवास, हनुमत सदन, रंग महल, लवकुश मंदिर, दशर्न भवन, जानकीघाट बड़ा स्थान, वैदेही मंदिर, कोसलेश सदन, सियाराम किला, डाडिया मंदिर, तुलसी दास जी की छावनी, पत्थर मंदिर आदि स्थानों में होली मनाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    12वीं की छात्रा की आशिक ने गोली मारकर हत्या की:बस्ती में एकतरफा प्यार में घर में घुसकर वारदात, मां पर भी ताना असलहा
    Next Article
    नोएडा में एटीएम कार्ड बदलकर 50 लोगों से ठगी:पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, 12 एटीएम कार्ड मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment