Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12वीं के छात्र ने खेत में छिपाये थे अवैध हथियार:पुलिस ने चेकिंग के दौरान बैग से किया था तमंचा बरामद, 7 तमंचे बरामद

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं। यह हथियार खेत में छिपाए हुए थे। युवक इन्हें बेचने की तैयारी कर रहा था। एक तमंचा सप्लाई करने निकला था लेकिन उससे पहले ही युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस युवक का नेटवर्क खंगाल रही है। एक नजर डालते हैं पूरे मामले पर पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात मवाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। युवक के कंधे पर बैग था। जैसे ही बैग की तलाशी ली तो उसमें एक तमंचा बरामद हो गया। इसके बाद पुलिस युवक को पकड़ कर थाने लेकर आ गई। निशान देही पर पिस्टल व तमंचे बरामद रात भर पुलिस के द्वारा पूछताछ की गई। सख़्ती से की गई पूछताछ में युवक ने अवैध हथियारों से जुड़ा राज खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने युवक की निशानदेही पर बिसौला गांव में एक खेत में गड्ढा खोदकर छुपाए गए कुछ और हथियार ढूंढ निकाले। पुलिस ने यह हथियार जाप किया और थाने लेकर आ गई। यह हथियार किए गए बरामद आरोपी युवक ने अपनी पहचान मुजम्मिल पुत्र मूसा निवासी ग्राम बिसैला थाना इंचोली मेरठ के रूप में कराई। उसके पास से एक पिस्टल .32 बोर, चार तमंचे 315 बोर, तीन तमंचे .32 बोर देशी बरामद हो गए। पुलिस ने युवक की मोटरसाइकिल भी सीज कर दी। पूछताछ में पता चला कि युवक 12वीं कक्षा तक पढ़ा था। वर्तमान में वह मोबाइल रिचार्ज की दुकान चल रहा था। युवक का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस पूछताछ के दौरान मुजम्मिल ने पुलिस को बताया कि उसे हथियार इकट्ठा करने का शौक है। वह जानता है कि इमरजेंसी में वह उन्हें बेचकर पैसा भी कमा सकता है। हालांकि पुलिस की थ्योरी कुछ अलग है। एसपी देहात ने बताया कि यह युवक कहां तमंचे तैयार करा रहा था और किसको देने जा रहा था, इसकी फिलहाल जांच कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवा कांग्रेस चलाएगी नौजवान किसान यात्रा:ट्रेड डील के विरोध में 1 मई से सहारनपुर से शुरू
    Next Article
    मुरादाबाद में रायला कार्यक्रम में युवाओं का जोश दिखा:योग-डिबेट व एक्सटेम्पोर में छात्रों ने बिखेरी प्रतिभा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment