Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में रायला कार्यक्रम में युवाओं का जोश दिखा:योग-डिबेट व एक्सटेम्पोर में छात्रों ने बिखेरी प्रतिभा

    2 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद में रोटरी क्लब मुरादाबाद सेंट्रल और आरएसडी एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय रायला (RYLA) कार्यक्रम का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने योग, डिबेट और एक्सटेम्पोर प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. विशेष कुमार गुप्ता (आउटगोइंग चेयरमैन, यूपी स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स) और विशिष्ट अतिथि शशि शर्मा (पूर्व प्रधानाचार्य, गांधी पब्लिक स्कूल) उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने छात्रों को प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन प्रतियोगिताओं में आरएसडी एकेडमी, आर्यन इंटरनेशनल स्कूल, रेनबो पब्लिक स्कूल, गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल और कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज सहित विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया। सैकड़ों विद्यार्थियों की भागीदारी ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे। इनमें आरटीएन अरविंद गुप्ता (प्रेसिडेंट, आरसी मुरादाबाद हेरिटेज), डिस्ट्रिक्ट यूथ चेयर आरटीएन अनुज अग्रवाल, आरटीएन उदित सिंघल, पीपी आरटीएन डॉ. गौरव कुमार, आरटीएन राजू खन्ना और आरटीएन नीरज गुप्ता (प्रेसिडेंट इलेक्ट) प्रमुख रूप से शामिल थे। आरएसडी एकेडमी के डायरेक्टर विनोद कुमार और वाइस चेयरमैन डॉ. कुमार ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब मुरादाबाद सेंट्रल के अध्यक्ष आरटीएन अजय मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    12वीं के छात्र ने खेत में छिपाये थे अवैध हथियार:पुलिस ने चेकिंग के दौरान बैग से किया था तमंचा बरामद, 7 तमंचे बरामद
    Next Article
    अयोध्या में रसोई गैस का संकट, एजेंसियों पर भीड़:घंटों लाइन में लगे उपभोक्ता; कनेक्शन एक जगह, सिलेंडर दूसरी जगह भेज रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment