Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    14 महीने के बच्चे ने 2.5 इंच नुकीला स्क्रू निगला:गोरखपुर में एक्स-रे से 48 घंटे तक डॉक्टरों ने नजर रखी, एंडोस्कोपी कर निकाला

    16 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में खेलते समय 14 महीने के बच्चे ने 2.5 इंच का नुकीला स्क्रू निगल लिया। इसके बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। रोने की आवाज सुनकर मां पहुंची। बच्चे को चुप कराने की कोशिश की, लेकिन बच्चा और ज्यादा बेचैन हो गया। इसके बाद पिता ने मेडिकल स्टोर से दवा लाकर खिला दी, जिससे थोड़ी देर के लिए बच्चा शांत हो गया। लेकिन, कुछ ही देर बाद फिर तेज-तेज रोने लगा। इसके बाद घरवाले उसे डॉक्टर के पास ले गए। जांच के बाद डॉक्टर ने बच्चे को गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां एक्स-रे में पता चला कि स्क्रू आंत के निचले हिस्से तक पहुंच चुका है। डॉक्टरों ने बच्चे को 48 घंटे निगरानी में रखा। इसके बाद करीब 30 मिनट की एंडोस्कोपी कर स्क्रू को निकाल लिया। खास बात यह रही कि बिना बड़े ऑपरेशन या पेट में चीरा लगाए, डॉक्टरों ने स्क्रू बाहर निकाला। अब पूरा मामला पढ़िए… सिद्धार्थनगर में रहने वाले पशुपतिनाथ दुबे ने बताया कि उनका 14 महीने का बेटा गर्वित है। 4 दिन पहले वह अचानक रोने लगा। वह लगातार चिल्ला रहा था। हमें लगा कि पेट में दर्द है। पहले उसे चुप कराने की कोशिश की, लेकिन वह शांत नहीं हुआ। इसके बाद वह मेडिकल स्टोर गए। वहां से बच्चे के लिए दवा लेकर आए। दवा पिलाने के बाद बच्चा कुछ देर शांत रहा। करीब एक घंटे बाद वह फिर रोने लगा। शाम को उसे सिद्धार्थनगर के एक डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच की। इसके बाद बच्चे को गोरखपुर के चरगांवा स्थित सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। फट सकती थी बच्चे की आंत गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया- सिद्धार्थनगर के 14 महीने के बच्चे को गंभीर हालत में सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लाया गया था। बच्चा करीब 100 किलोमीटर दूर से आया था। वह देर रात करीब 2 बजे अस्पताल पहुंचा। उसकी हालत गंभीर थी। हमें इसकी पहले से सूचना थी, इसलिए मेडिकल टीम तैयार थी। बच्चे का तुरंत एक्स-रे कराया गया। एक्स-रे में 2.5 इंच लंबा नुकीला स्क्रू दिखाई दिया, जो पेट से आगे आंतों की ओर बढ़ चुका था। यह बेहद खतरनाक स्थिति थी। स्क्रू के नुकीले किनारे आंत में छेद कर सकते थे। इससे संक्रमण फैलने या आंत फटने का भी खतरा था। पेडियाट्रिक एंडोस्कोपी से स्क्रू निकालने की कोशिश गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया- सबसे पहले पेडियाट्रिक एंडोस्कोपी से स्क्रू निकालने का फैसला लिया गया। बच्चे की हालत गंभीर थी, इसलिए रात 2:15 बजे इमरजेंसी में पूरी मेडिकल टीम ने एंडोस्कोपी की। खाने की नली, पेट और छोटी आंत के शुरुआती हिस्से तक देखा गया। वहां स्क्रू नहीं दिखा। इसके बाद फ्लोरोस्कोपी यानी लाइव एक्स-रे किया गया। इसमें पता चला कि स्क्रू आंत में आगे बढ़ चुका है। इसके बाद बच्चे को निगरानी में रखने का फैसला किया गया। हर 4 घंटे पर किया गया एक्स-रे डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया- बच्चे को अस्पताल की पेडियाट्रिक यूनिट में भर्ती किया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने 48 घंटे तक बच्चे की लगातार निगरानी की। इस दौरान हर 4 घंटे में एक्स-रे किया गया। जिससे पता चलता रहे कि स्क्रू पेट और आंत के अंदर किस जगह तक पहुंचा है। आगे बढ़ रहा है या नहीं। जांच में पता चला कि स्क्रू धीरे-धीरे छोटी आंत के आखिरी हिस्से, यानी टर्मिनल इलियम तक पहुंच गया है और उसी जगह रुक गया है। इसके बाद डॉक्टरों ने बड़ा ऑपरेशन करने के बजाय कोलोनोस्कोपी से स्क्रू निकालने का फैसला किया। कोलोनोस्कोपी के दौरान डॉक्टरों ने पूरी आंत की जांच की। जांच में टर्मिनल इलियम के पास मल में फंसी स्क्रू दिखाई दिया। इसके बाद एंडोस्कोपिक टूल्स की मदद से सोमवार सुबह स्क्रू को सावधानी से बाहर निकाल लिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विकास नारायण सिंह, ओटी असिस्टेंट प्रिंस गुप्ता, हृदय दुबे, किशन और अन्य स्टाफ का योगदान रहा। डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि बच्चों में फॉरेन बॉडी निगलने के कई जटिल मामलों को एंडोस्कोपी से संभाला गया है। इस तरह के नुकीले स्क्रू बेहद जोखिम भरे होते हैं, क्योंकि यह आंतों को किसी भी स्थान पर छेद कर सकते हैं। यह जानलेवा हो सकते हैं। अगर किसी बच्चे ने गलती से सिक्का, बैटरी, स्क्रू या कोई अन्य वस्तु निगल लिया है, तो तुरंत अस्पताल में जांच करानी चाहिए। घरेलू उपाय जैसे तेल पिलाना, केला खिलाना आदि से बचना चाहिए। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कुकर्म करने वाले बाबा को पुलिस कस्टडी में जमकर पीटा; मथुरा में लोगों का गुस्सा फूटा; बहाने से कुटी में बुलाकर वारदात की थी मथुरा में 14 साल के एक लड़के के साथ कुकर्म हुआ। आरोपी एक साधु वेशधारी है। पीड़ित के अनुसार, बाबा ने उसे सामान लेने के बहाने भजन कुटी के अंदर बुलाया। जहां आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    :सीएम की मां पर टिप्पणी करने वाले पर हो एक्शन':लखनऊ में अपर्णा यादव बोली- गायक बादशाह पर भी हो कार्रवाई
    Next Article
    पीलीभीत में 587 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लिए 7 फेरे, विधायक ने दिया आशीर्वाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment