Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में 587 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लिए 7 फेरे, विधायक ने दिया आशीर्वाद

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में 587 जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के 587 जोड़े पूरे विधि-विधान के साथ विवाह बंधन में बंधे। कुल 626 पंजीकृत जोड़ों में से 587 ने विवाह किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी प्रवक्तानंद और ज्ञानेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई ने योजना की रूपरेखा और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। विवाह समारोह में 37 अल्पसंख्यक जोड़े भी शामिल रहे, जिनका निकाह उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि और जिलाधिकारी ने नव-विवाहित जोड़ों को उपहार सामग्री भेंट कर उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने नव-युगलों को पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन की सीख दी। साथ ही उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों से आयुष्मान भारत योजना के तहत अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस कार्यक्रम में संजय कुमार, विजय वर्धन तोमर, प्रताप नारायण, विकास कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा देवरूप पटेल, डॉ. बांके लाल गंगवार, धर्मपाल और प्यारे लाल कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी समारोह में उपस्थित होकर नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    14 महीने के बच्चे ने 2.5 इंच नुकीला स्क्रू निगला:गोरखपुर में एक्स-रे से 48 घंटे तक डॉक्टरों ने नजर रखी, एंडोस्कोपी कर निकाला
    Next Article
    कौशांबी में 14-15 मार्च को पुलिस भर्ती परीक्षा:एसपी ने नकलविहीन व सकुशल संपन्न कराने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment