Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    14 मुकदमों वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार:'ऑपरेशन चक्रव्यूह' में कार्रवाई, अंतरजनपदीय आरोपी के पास मिला तमंचा-कारतूस

    7 hours ago

    1

    0

    अमेठी में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत संग्रामपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय अपराधी अंसार उर्फ चितऊ (27) को गिरफ्तार किया। एसपी सरवणन टी. के निर्देश पर हुई कार्रवाई में उसके पास से तमंचा और जिंदा कारतूस मिला। अंसार पुत्र नासिर अली, निवासी भैसना, थाना सांगीपुर, प्रतापगढ़ का है। पुलिस ने आज सुबह चार बजे चेकिंग के दौरान उसकी मोटरसाइकिल रोकी। कागजात न दिखाने पर तलाशी में .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसकी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (यूपी 72 सीए 3586) धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज की गई। अंसार पर अमेठी और प्रतापगढ़ में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत 14 गंभीर मामले दर्ज हैं। संग्रामपुर थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, अजय कुमार गिरि और कांस्टेबल हरवेंद्र सिंह शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 31°C:रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल,बारिश का अलर्ट
    Next Article
    झांसी में 3 दरोगा समेत 44 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर:सभी के खिलाफ शिकायत मिली थी, जांच में दोषी पाए जाने पर एसएसपी ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment