Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 3 दरोगा समेत 44 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर:सभी के खिलाफ शिकायत मिली थी, जांच में दोषी पाए जाने पर एसएसपी ने की कार्रवाई

    15 hours ago

    1

    0

    झांसी में एसएसपी विकास कुमार ने सोमवार देर रात 3 दरोगा समेत 44 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इनमें ज्यादातर थानों में कारखास की भूमिका में काम कर रहे पुलिसकर्मी बताए जा रहे हैं। इनके खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद एसएसपी ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई में सीओ कार्यालयों में तैनात चालक भी शामिल हैं। 3 दरोगा लाइन हाजिर एसएसपी ने उल्दन की बंगरा चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रताप तिवारी, टोड़ी फतेहपुर के उपनिरीक्षक पवन पांडेय और टहरौली के उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार को लाइन हाजिर किया है। इसके अलावा कोतवाली से धर्मेंद्र कुमार, ऋषभ कुमार, नीरज सिंह, भूपेंद्र सिंह परमार, संदीप यादव और हिमांशु सचान को लाइन हाजिर किया गया। नवाबाद से शैलेंद्र शुक्ला, सीपरी बाजार से मुकेश शर्मा, प्रदीप कुमार, रवींद्र कुमार और पुष्पेंद्र सिंह, महिला थाना से प्रशांत कुमार, प्रेमनगर से संतोष कुमार और बृजेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया गया। बबीना से राम खिलावन और अनिल कुमार, रक्सा से लाखन और दिलीप त्रिपाठी, बड़ागांव से पंकज पाल, बरुआसागर से अजीत कुमार और आशीष कुमार, टहरौली से सत्यवीर, उल्दन से दीपचंद मौर्य, चिरगांव से दीप तिवारी और अशोक कुमार तथा शाहजहांपुर से वेद प्रकाश को लाइन हाजिर किया गया। समथर से प्रमोद कुमार, मऊरानीपुर से मुख्तार आलम और अभिषेक सेंगर, कटेरा से अनुराग सिंह, टोड़ी फतेहपुर से अवध नरेश, लहचूरा से अनुराग शुक्ला, गरौठा से विजय, गुरसराय से राहुल कुमार और पंकज, एरच से नितिन यादव और ककरबई से आशीष यादव को भी लाइन हाजिर किया गया। सीओ कार्यालय के ड्राइवर पर भी एक्शन सीओ टहरौली कार्यालय से आदित्य पांडेय, मऊरानीपुर सीओ के चालक बलवीर पाल, मोठ सीओ के चालक अंकित कुमार और कोतवाली के अनिल कुमार को भी लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। शिकायतों की जांच कराई गई। जांच के बाद दोष सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    14 मुकदमों वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार:'ऑपरेशन चक्रव्यूह' में कार्रवाई, अंतरजनपदीय आरोपी के पास मिला तमंचा-कारतूस
    Next Article
    उन्नाव में गौशालाओं की बदहाली पर प्रदर्शन:गौ रक्षकों ने चारा-पानी और इलाज में लापरवाही के लगाए आरोप, कलेक्ट्रेट में दिया धरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment