Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    14 साल बाद वही जमीन बेचने वाला गिरफ्तार:बस्ती में डबल रजिस्ट्री कर ठगी का मामला, रुपये मांगने पर धमकी दी

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती में सोनहा पुलिस ने जमीन की डबल रजिस्ट्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 14 साल पहले बेची गई जमीन को फर्जी दस्तावेज तैयार कर दोबारा बेच दिया था। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त तिलकराम पुत्र पहलू, निवासी रैकवार, कप्तानगंज ने वर्ष 2009 में गाटा संख्या 1221, 1233, 1238 और 1491 की जमीन लखपाती नामक महिला के नाम बैनामा की थी। उसने इसी जमीन को वर्ष 2023 में फर्जी प्रपत्रों के सहारे नीलम निवासी मनवा को बेचकर मोटी रकम वसूल ली। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़िता नीलम ने जब अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना सोनहा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे सटीक सूचना के आधार पर दबिश दी। पुलिस ने अभियुक्त तिलकराम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में उप-निरीक्षक तारकेश्वर यादव और हेड कांस्टेबल विनय जायसवाल शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में ग्रामीणों ने शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन:आबादी के बीच दुकान न खोलने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    लखनऊ के अस्पताल में डिप्टी CM अव्यवस्थाओं पर भड़के:मरीजों के साथ लाइन में लगे, उनका हालचाल जाना; डॉक्टरों के पास पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment