Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी के जहांगीराबाद में 35 वर्षीय महिला का शव मिला:घर के छप्पर से दुपट्टे के सहारे लटका, पुलिस ने जांच शुरू की

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बेरिया गांव में सोमवार दोपहर एक 35 वर्षीय महिला का शव घर में छप्पर के नीचे दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चों ने घर पहुंचकर देखा मां का शव जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सुरसता (35) पत्नी बब्लू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरसता का पति बब्लू बाहर रहकर मजदूरी करता है, जबकि वह गांव में अपनी बेटी दिव्यांशी और बेटे रौनक के साथ रहती थी। सोमवार को दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। दोपहर में जब वे स्कूल से लौटे और मां को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। घर के अंदर जाने पर उन्होंने मां को छप्पर के नीचे दुपट्टे से लटका देखा, जिसके बाद दोनों बच्चे चीख पड़े। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आर्थिक स्थिति कमजोर, मजदूरी से चलता था परिवार परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था और मजदूरी करके अपना गुजारा करता था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। ग्रामीणों में चर्चा, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि मृतका का पास में रहने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अभी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहांगीराबाद थाना अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजम-अब्दुल्ला पैन कार्ड मामले की बहस पूरी:सेशन कोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित रखा
    Next Article
    गाजीपुर में ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:दिलदारनगर-रकसहां मार्ग पर हादसा, चालक ट्रेलर छोड़कर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment