Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजम-अब्दुल्ला पैन कार्ड मामले की बहस पूरी:सेशन कोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित रखा

    1 hour ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान से जुड़े दो पैन कार्ड मामलों में दायर अपील पर सोमवार को सेशन कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने कहा है कि यदि बहस के दौरान कोई कानूनी प्रश्न सामने आता है, तो उसके जवाब के बाद ही निर्णय की तारीख तय की जाएगी। इस मामले में राज्य सरकार का पक्ष रखने के लिए इलाहाबाद से अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह अदालत में मौजूद थे। वहीं, सपा नेता आजम खान की ओर से उनके वरिष्ठ अधिवक्ता नासिर सुल्तान सहित अन्य वकीलों ने कोर्ट में अपनी दलीलें पेश कीं और सवालों के जवाब दिए। दोनों पक्षों की विस्तृत बहस के बाद अदालत ने फिलहाल निर्णय सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि किसी कानूनी बिंदु पर और स्पष्टीकरण की आवश्यकता होगी, तो उसका जवाब मिलने के बाद ही फैसले की तारीख निर्धारित की जाएगी। अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह ने अदालत की कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया कि आज की सुनवाई में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है। अदालत अब बहस के दौरान उठे कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही है। यदि किसी बिंदु पर अतिरिक्त स्पष्टीकरण की जरूरत महसूस होती है, तो संबंधित पक्ष से जवाब मांगा जा सकता है। इसके बाद ही कोर्ट जजमेंट की तारीख तय करेगी। गौरतलब है कि बीते 17 नवंबर 2025 को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मोहम्मद आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान को दो पैन कार्ड रखने के मामले में दोषी ठहराया था। अदालत ने दोनों को सात-सात साल की सजा और 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया था। इसी फैसले के खिलाफ आजम खान के वकीलों ने सेशन कोर्ट में अपील दायर की थी, जिस पर आज सुनवाई हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दामाद ने सास और साले को उतारा मौत के घाट:पत्नी की हालत गंभीर, इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी में डबल मर्डर से सनसनी
    Next Article
    बाराबंकी के जहांगीराबाद में 35 वर्षीय महिला का शव मिला:घर के छप्पर से दुपट्टे के सहारे लटका, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment