Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1450 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा:जालौन में डीएम-एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था जांची

    15 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को जनपद में शांतिपूर्ण, नकल विहीन और सुव्यवस्थित वातावरण में सकुशल संपन्न हो गया। पहले दिन दोनों फलियां में 1450 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, परीक्षा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रथम और द्वितीय पाली में आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज तथा सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों और कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्रों पर स्थापित कमांड कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं की जांच की और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों और परिसर में हो रही गतिविधियों की निरंतर निगरानी की जाए, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क और प्रभावी रखी जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रथम दिवस की प्रथम पाली में 2400 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1677 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 723 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में भी 2400 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1673 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 727 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। गौरतलब है कि यह भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को नकल विहीन, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य किया जाए। प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में ड्राइवर की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन:एक दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में हुई थी किशोर की मौत
    Next Article
    इटावा में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत:अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment