Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में ड्राइवर की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन:एक दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में हुई थी किशोर की मौत

    13 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक किशोर की मौत के मामले में शनिवार को वाहन चालक की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे परिजन आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौकेपर पहुंचे मुबारकपुर थाने के प्रभारी शशिमौली पांडेय और क्षेत्राधिकारी आस्था जायसवाल ने लोगों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के साथ परिजनों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द कराए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। एक दी पूर्व हुई थी घटना आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियाव सर्विस लेन के पास शुक्रवार को दामोदरपुर के निकट अर्टिगा कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चला रहा युवक बाइक लेकर भाग गया। जबकि अर्टिगा चला रहे व्यक्ति ने घायल युवक को इलाज के लिए ग्लोबल हॉस्पिटल अपनी कार पर लादकर ले गया। जहां ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अर्टिगा ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वही मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मुबारकपुर थाने के प्रभारी शशि मौली पाण्डेय ने परिजनों को समझा बूझाकर मामले को शांत कराया था। इस हादसे ने मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला शिवा पटवा 16 की मौत हो गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़:एजेंसी पर छापा, 1000 सिलेंडर और उपकरण बरामद
    Next Article
    1450 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा:जालौन में डीएम-एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था जांची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment