Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट:-4°C तापमान में दर्शन करेंगे 7 हजार श्रद्धालु, घी में लिपटा कंबल बताएगा कैसा रहेगा पूरा साल

    5 hours ago

    2

    0

    चारधाम यात्रा के पांचवें दिन आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोल दिए गए हैं। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के द्वार खुलते ही भगवान बद्रीविशाल के दर्शन शुरू हो गए हैं। सबसे पहले मंदिर में रावल ने प्रवेश किया। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। अनुमान है कि पहले दिन - 4°C तापमान के बीच करीब 7 हजार लोग दर्शन करेंगे। कपाट खुलने के बाद अंदर पूजाएं शुरू हो गई हैं। यहां सबसे पहले बीते छह महीनों से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन किए जा रहे हैं। कुछ ही देर बाद भगवान बद्रीविशाल पर चढ़ा घृत कंबल हटाया जाएगा। मान्यता के अनुसार कंबल की स्थिति बताती है कि ये पूरा साल कैसा रहने वाला है। धाम से जुड़ी PHOTOS… रावल करते हैं पहला प्रवेश बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की परंपरा बेहद विशेष होती है। मंदिर के द्वार तीन अलग-अलग चाबियों से खोले जाते हैं, जो टिहरी राजपरिवार से जुड़े राजपुरोहित, हकहकूकधारी मेहता और भंडारी समुदाय के पास रहती हैं। तय मुहूर्त पर तीनों चाबियां एक साथ लगाकर कपाट खोले जाते हैं। कपाट खुलते ही सबसे पहले रावल मंदिर में प्रवेश कर गर्भगृह में पूजा-अर्चना शुरू करते हैं। इसके बाद आगे की धार्मिक प्रक्रियाएं क्रमवार संपन्न होती हैं और फिर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू किए जाते हैं। दैनिक भास्कर चारधाम यात्रा गाइड:केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये गाइड आपके सबसे काम की है, इसे बिना पढ़े न जाएं धाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान संवाद और समझौते का स्वागत करता है, लेकिन दुनिया आपके पाखंडपूर्ण कथनी और करनी के बीच फर्क को देख रही है: पेजेश्कियन
    Next Article
    बंगाल और तमिलनाडु में कुछ देर में शुरू होगी वोटिंग, कई दिग्गजों की साख दांव पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment