Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 बीघा अवैध प्लॉटिंग में बने मकान गिराए गए:KDA की टीम ने चलाई जेसीबी, अधिकारी बोले- धोखा देकर बेचे जा रहे थे प्लॉट

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने गुरुवार को करीब 15 बीघा क्षेत्र में जेसीबी चलाकर कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन-1बी की टीम ने बिना नक्शा पास कराए ग्राम कटरी ख्योरा और ग्राम चिरान रोड पर अलग-अलग तीन स्थानों पर कार्रवाई की, जहां निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त किया गया। केडीए की टीम के पहुंचते ही अवैध निर्माण और प्लाटिंग कराने वालों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने पहले माइक से अनाउंसमेंट किया, इसके बाद चिन्हित स्थलों पर बने अवैध निर्माण को जेसीबी से गिरवाया। केडीए अधिकारियों ने बताया कि ग्राम गंभीरपुर में लगभग 60 बीघा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग चिन्हित की गई है। इस क्षेत्र में भी जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। कानपुर विकास प्राधिकरण अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान चला रहा है। कटरी ख्योरा व वाटर पार्क के पास हुई कार्रवाई प्रवर्तन जोन-1बी के विशेष कार्याधिकारी एवं उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले ग्राम कटरी ख्योरा में कार्रवाई की। यहां राम बाबू, शिव दुलारे व अन्य द्वारा लगभग चार बीघा, जबकि छेदी लाल, नारायण, कुंजी लाल, सोनू व अन्य द्वारा करीब पांच बीघा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। इसके अतिरिक्त ग्राम चिरान रोड स्थित जंगल वाटर पार्क के पास आनंद विहार सोसाइटी में लगभग छह बीघा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पाई गई, जिस पर टीम ने कार्रवाई की। दो जेसीबी से गिराया गया अवैध निर्माण तीन अलग-अलग स्थानों पर की जा रही अवैध प्लाटिंग में केडीए की टीम ने एंट्रीगेट, रोड, नाला, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, निर्मित और निर्माणाधीन आदि को दो जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया। कार्यवाही के दौरान अवर अभियन्ता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर अनिल शर्मा, राम औतार, मनोज कुमार, राज कुमार, लाल सिंह और थाना-बिठूर पुलिस मौजूद रही। प्लॉटिंग से पहले केडीए की अनुमति अनिवार्य विशेष कार्याधिकारी डा. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों स्थानों पर बिना अनुमति के जमीन की प्लाटिंग की जा रही है। धोखा देकर प्लाट बेचे जा रहे है। नियमानुसार किसी भी प्रकार की प्लाटिंग से पहले कानपुर विकास प्राधिकरण से अनुमति लेना अनिवार्य है। ऐसी अवैध कालोनियों में न तो सड़क, नाली, बिजली, पानी और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं या तो नही रहती है या मानकों के अनुसार नहीं रहती है। इसके अलावा जल भराव की समस्या बढ़ती है। केडीए ने आम जनमानस से की अपील - केवल केडीए से स्वीकृत कालोनियों में प्लाट खरीदें। - नक्शा व ले-आउट की जांच कर लें। - प्लाट खरीदने से पहले केडीए से जानकारी कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के KGMU में मजारें तोड़ने की कार्रवाई टली:4 अप्रैल तक की मोहलत मिली, रमजान-होली को देखते हुए समय दिया
    Next Article
    गोंडा में होली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई शुरू:टीम ने छापेमारी कर 3 दुकानों से लिए 8 सैंपल, SDM भी रहीं साथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment