Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पानी की टंकी के ऊपर छज्जा निकालने पर हंगामा:क्षेत्रीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने 4 घंटे में शांत कराया मामला

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र के सुजातगंज इलाके में गुरुवार रात पानी की टंकी के ऊपर एक विवादित छज्जा निकालने को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में मकान मालिक ने विवादित छज्जे के हिस्से को हटवा दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। यह घटना रेलबाजार थाना क्षेत्र की सुजातगंज चौकी के चंदारी मोहल्ले में हुई। आसिफ़ नामक व्यक्ति पिछले छह दिनों से अपने मकान का निर्माण करवा रहे थे। गुरुवार रात सड़क किनारे स्थित पानी की टंकी के ऊपर मकान का छज्जा निकालने का प्रयास किया गया, जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। जानकारी फैलने पर 100 से अधिक लोग इकट्ठा हो गए और छज्जे के निर्माण का विरोध करने लगे। यह हंगामा रुक-रुक कर लगभग चार घंटे तक चला। इस दौरान वार्ड नंबर 99 की पार्षद नूरजहां के बेटे नफीस भी मौके पर मौजूद थे। काफी प्रयासों के बाद दोनों पक्षों की सहमति से छज्जे का स्ट्रक्चर हटा लिया गया। पार्षद पुत्र नफीस ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया। इसके बाद विवादित छज्जे का स्ट्रक्चर हटा दिया गया। क्षेत्रीय निवासियों इश्तियाक, सफीक, मिंटू, अनीश और इमरान ने बताया कि दो सप्ताह पहले इस स्थान पर एक नीम का पेड़ था, जिसे कटवा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार को मकान मालिक ने जबरन पानी की टंकी के ऊपर छज्जे का स्ट्रक्चर खड़ा करने का प्रयास किया। निवासियों का कहना था कि इस छज्जे से पानी की टंकी को नुकसान पहुंचने की आशंका थी। साथ ही, आसपास के किसी भी मकान में ऐसा छज्जा नहीं बना है, और इस निर्माण से क्षेत्र में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती थीं। रेलबाजार थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप ने जानकारी दी कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और मामले को शांत कराया। उन्होंने बताया कि अब स्थिति सामान्य है और दोनों पक्षों की सहमति के बाद विवादित छज्जे का स्ट्रक्चर हटा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या के भाजपा जिलाध्यक्ष बने राधेश्याम त्यागी:कमलेश श्रीवास्तव फिर महानगर अध्यक्ष बनाए गए
    Next Article
    CSJMU ने जीती इंटर-कॉलेजिएट रस्साकशी:पीपीएन कॉलेज में बालक-बालिका दोनों वर्गों में विश्वविद्यालय की टीमों ने मारी बाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment