Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 एकड़ के गिन्नी विहार में चला केडीए का बुलडोजर:कानपुर में बिना नक्शा पास कराए काॅलोनी बना रहे थे, 10 हजार वर्गमीटर में नोटिस जारी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध और अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। केडीए की ओर से बिठूर क्षेत्र में लगभग 15 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। 10 हजार वर्गमीटर में की जा रही एक अन्य अवैध प्लाॅटिंग को चिन्हित कर नोटिस जारी किया गया है। प्राधिकरण ने साफ किया है कि तय समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। बिना नक्शा पास कराए बसा रहे थे प्लाटिंग प्रवर्तन (जोन-1बी) के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम गाजीपुर गिन्नी विहार में प्रपुंज अग्रवाल (प्रोमोटर/प्रवर्तक) व अन्य द्वारा लगभग 15 एकड़ भूमि पर ‘गिन्नी विहार’ नाम से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जांच में पाया गया कि बिना कानपुर विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए और बिना आवश्यक अनुमति के प्लाॅटिंग की जा रही थी। इस पर प्राधिकरण ने मौके पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर अवैध निर्माण को हटाया। 10 हजार वर्गमीटर में नोटिस जारी इसके अलावा आराजी संख्या 696/2 व 698/2, बगदौंधी बांगर में नीलम अग्रवाल पत्नी बृज किशोर अग्रवाल व अन्य द्वारा लगभग 10 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लाटिंग को चिन्हित कर नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय सीमा में समुचित जवाब न मिलने पर नियमानुसार सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। जमीन खरीदने से पहले ले आउट की लें जानकारी केडीए के अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्लाटिंग में भूमि खरीदने से पहले कानपुर विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। साथ ही भवन निर्माण से पहले मानचित्र स्वीकृत कराकर उसी के अनुरूप निर्माण कराएं। अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान अवर अभियंता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर राम औतार, मनोज कुमार, राज कुमार, लाल सिंह सहित संबंधित थाने का पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महुआ मोईत्रा ने IPS अजय पाल को फेयर-एंड-लवली बबुआ कहा:वीडियो शेयर किया, दावा- अफसर डांसर के साथ नाच रहे; लिखा- हीरोगिरी नहीं चलेगी
    Next Article
    डीएम ने ब्रेनोब्रेन के बच्चों को सम्मानित किया:राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10 को गोल्ड और 7 को सिल्वर मेडल मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment