Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 गाड़ियों की बैट्री चोरी, एक कार भी गायब:CCTV फुटेज में कार ले जाते दिखे चोर, खाली प्लॉट में खड़ी थीं गाड़ियां

    22 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के तरीनपुर मोहल्ले की गुप्ता कॉलोनी में चोरों ने बुधवार रात बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक कार समेत करीब 15 गाड़ियों की बैटरियां चोरी कर लीं। एक ही स्थान पर खड़ी कई गाड़ियों के बोनट खोलकर बैट्री चोरी होने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू हो गई है। सुबह जब वाहन मालिक अपनी गाड़ियों के पास पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में एक खाली पड़े प्लॉट में कई लोगों की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोर वहां पहुंचे और एक-एक कर गाड़ियों के बोनट खोलकर उनकी बैटरियां निकाल लीं। इतना ही नहीं, चोर मौके से एक स्टीम कार भी चोरी कर ले गए। घटना में मोहल्ले के रहने वाले अनूप त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी, अभिलाष गुप्ता, अशोक कन्नौजिया, दीपक सहित अन्य लोगों की गाड़ियों की बैटरियां चोरी हो गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार चोरों द्वारा कार ले जाने की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर कार ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है। इलाके में संदिग्ध लोगों की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनूप शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों का सुराग मिला है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में फर्जी पुलिसकर्मी ने व्यापारी को ठगा:50 हजार रुपए लेकर फरार,सीओ बोले-जल्द होगी गिरफ्तारी
    Next Article
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिली NOC:एयरोड्रम लाइसेंस के लिए डीजीसीए करेगा निरीक्षण, इसके बाद उड़ान भरेंगे विमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment