Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर अंबेडकरनगर में छलके जाम:3.5 करोड़ की शराब बिकी, होली में दो से तीन गुना बढ़ी डिमांड

    2 hours ago

    1

    0

    रंगों के त्योहार होली के अवसर पर अंबेडकरनगर में शराब की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई है। महज दो दिनों के भीतर करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये की शराब बिकी, जो सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी से तिगुनी अधिक बताई जा रही है। इस अप्रत्याशित बिक्री से आबकारी विभाग को भी अच्छा खासा राजस्व प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार जिले में होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया गया था। इससे एक दिन पहले, 3 मार्च को ही शराब की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से देर रात तक दुकानों पर लंबी कतारें देखी गईं और कई दुकानों पर अंग्रेजी शराब के पसंदीदा ब्रांड तेजी से खत्म हो गए। लोग अपनी पसंद के ब्रांड की तलाश में एक दुकान से दूसरी दुकान भटकते नजर आए। होली के दिन प्रशासनिक निर्देशों के तहत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शराब की दुकानें बंद रहीं। हालांकि, शाम होते ही बिक्री ने फिर से रफ्तार पकड़ ली। दुकानें खुलते ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी और देर रात तक बिक्री जारी रही। त्योहार के अगले दिन गोदामों पर भी असामान्य हलचल देखी गई। दुकानदारों की भारी भीड़ माल उठाने के लिए पहुंची, क्योंकि कई दुकानों का स्टॉक लगभग खत्म हो चुका था। विशेष रूप से अंग्रेजी शराब की मांग सबसे अधिक रही, जिसके चलते पहले से किया गया अतिरिक्त स्टॉक भी कम पड़ गया। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि होली के अवसर पर जिले में लगभग 3.50 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शराब की बिक्री सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुनी से तिगुनी तक पहुंच जाती है, और इस बार भी यही रुझान देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 7 दिवसीय 'विरासत कला उत्सव' शुरू:पंडित चेतन जोशी, वसिफुद्दीन डागर ने दी शानदार प्रस्तुति
    Next Article
    गोरखपुर की मतदाता सूची में जुड़ेंगे 2.26 लाख नाम:देर रात तक चलता रहा फीडिंग का काम; आज जारी होगा अंतिम आंकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment