Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षा विभाग को 6 लाख किताबें मिलीं:संतकबीर नगर में अब सीधे विद्यालयों में भेजी जाएंगी, पहले बीआरसी जाती थी

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां तेज हो गई हैं, जो अप्रैल से शुरू होगा। सत्र शुरू होने से पहले ही शिक्षा विभाग को करीब छह लाख पुस्तकें प्राप्त हो गई हैं। इस बार किताबें सीधे विद्यालयों में भेजी जाएंगी, जिससे सत्र के पहले ही दिन छात्र-छात्राओं को मिल सकेंगी। जिले में कुल 1246 प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं, जिनमें एक लाख सात हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शासन द्वारा हर वर्ष बच्चों को निःशुल्क किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं। शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से इस बार कक्षा चार तक एनसीईआरटी की किताबें लागू की गई हैं। अगले सत्र में कक्षा पांच तक एनसीईआरटी की किताबें लागू करने की योजना है। शिक्षा विभाग ने जनवरी से पहले ही कक्षा एक से आठ तक के विभिन्न विषयों की करीब 11 लाख से अधिक किताबों की मांग शासन को भेजी थी। इसके सापेक्ष अब तक लगभग छह लाख किताबें जिले को प्राप्त हो चुकी हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, शेष किताबें भी एक सप्ताह के भीतर आ जाएंगी। इसके बाद पुस्तकों का सत्यापन कर उन्हें संबंधित विद्यालयों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहले किताबें बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) पर आती थीं, जिससे विद्यार्थियों को किताबें मिलने में देरी होती थी। अब यह प्रक्रिया बदलकर सीधे विद्यालयों को किताबें भेजी जाएंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अमित सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे एक अप्रैल से पहले विद्यालयों में किताबें सुरक्षित रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नए सत्र के पहले दिन सभी बच्चों को नई किताबें वितरित कर दी जाएंगी और इस बार कोई भी छात्र पुरानी किताबों से पढ़ाई नहीं करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर की मतदाता सूची में जुड़ेंगे 2.26 लाख नाम:देर रात तक चलता रहा फीडिंग का काम; आज जारी होगा अंतिम आंकड़ा
    Next Article
    इफ्तार पार्टी में प्रधानी चुनाव के उम्मीदवारों में मारपीट:गाजियाबाद में 10 के सिर फटें, 6 को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी; गांव में PAC तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment