Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    154 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की पहली पाली खत्म:हाइस्कूल की छात्राएं बाेलीं अच्छा हुआ पेपर, 2 बजे से 5 बजे तक चलेगी दूसरी पाली की परीक्षा

    12 hours ago

    1

    0

    जिले में आज से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो गई। 154 केंद्रों पर 1.21 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। सुबह की पाली में हाईस्कूल (10वीं) की हिंदी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ नजर आई। कई छात्राओं ने कहा कि पेपर काफी आसान था। 10वीं की छात्राओं ने बताया, “पेपर बहुत आसान था, हमारा पेपर बहुत अच्छा हुआ है।” अब इंटरमीडिएट (12वीं) की हिंदी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके लिए परीक्षार्थियों का केंद्रों पर पहुंचना जारी है। जिले में कुल 1,21,922 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें हाईस्कूल के 60,371 और इंटरमीडिएट के 61,551 छात्र-छात्राएं हैं। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर भीड़ देखने को मिली। कड़ी जांच और तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। कुछ छात्रों को रोल नंबर ढूंढने में परेशानी का सामना भी करना पड़ा। एचएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की दो छात्राएं, जिनका सेंटर जीआईसी में था, सूची में नाम न मिलने की बात कहती नजर आईं। जिला प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त इंतजाम किए हैं। अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नकल रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी कड़ी में बच्चों को कड़ी चेकिंग के बाद ही एंट्री दी गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय हैं। पेयजल, शौचालय और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है। छात्राओं की तलाशी के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी और इन्हें नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। महिला पुलिसकर्मियों की लगाई गई ड्यूटी सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। छात्राओं की तलाशी के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जाएगा। बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की हत्या में पति को 10 साल की कैद:सोनभद्र कोर्ट ने सुनाया फैसला, 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगा
    Next Article
    सैंपलिंग के नाम पर न किया जाए उत्पीड़न:शाहजहांपुर में व्यापारी परेशान, रजिस्ट्रेशन सीमा 40 लाख करने समेत 18 मांगें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment