Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में भाजपा कार्यकताओं की लगी पाठशाला:वरिष्ठ नेताओं ने कहा-पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों से सीख लें

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी महानगर झांसी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने की। कार्यशाला में संगठन के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। दो तस्वीरों में देखें भाजपा का कार्यक्रम… कार्यक्रम की शुरुआत सभी कार्यकर्ताओं के पंजीकरण से हुई। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने रंगोली सजाकर वातावरण को उत्साहपूर्ण बनाया। इसके बाद दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के गायन के साथ प्रथम सत्र की शुरुआत हुई। कार्यशाला में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और जीवन दर्शन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है और उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे उनके सिद्धांतों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में उतारें। पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण महाअभियान से जुड़े बिंदुओं की जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि संगठन के प्रत्येक मंडल में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे, जिससे बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा सके। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा कि भाजपा समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें मजबूत बनाती है, ताकि वे संगठन की विचारधारा को सही तरीके से समझ सकें और समाज तक पहुंचा सकें। तृतीय सत्र के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी इसलिए है, क्योंकि उसका प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित, संगठित और राष्ट्र के लिए समर्पित है। जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण अभियानों का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं का सर्वांगीण विकास करना है। इससे कार्यकर्ता न केवल संगठन में बल्कि सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में भी बेहतर भूमिका निभा पाते हैं। कार्यक्रम के संयोजक नंदकिशोर भीलवारे, रानू देवलिया, मीनू राजावत और ओम बिहारी भार्गव रहे। संचालन जिला महामंत्री नंदकिशोर भीलवारे ने किया। कार्यशाला के अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तानी सबा फरहत की जमानत याचिका ख़ारिज, सेशन की तैयारी:वादी ने पूर्व आरोपों के साथ ही बेटी एनम के बर्थ सर्टिफिकेट पर उठाये सवाल
    Next Article
    फतेहपुर में सड़क किनारे मिला बुजुर्ग का शव:जंगली जानवर ने नोचा चेहरा-पैर, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment