Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    16 अंतिम संस्कार एक साथ, 4 महिलाएं एक चिता पर:धार में 100 की रफ्तार में पिकअप का टायर फटा था; DIG बोले-ओवर स्पीडिंग बनी वजह

    8 hours ago

    2

    0

    मध्य प्रदेश के धार में बुधवार रात हुए पिकअप हादसे में नयापुरा के 9, सेमलीपुरा के 5 और रामपुरा के 2 लोगों ने जान गवां दी। सभी का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह अलग-अलग श्मशान घाट पर किया गया। 4 महिलाओं के शवों को एक ही चिता पर रखा गया। अपनों को खोने वाले परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोई पत्नी की तस्वीर हाथ में लेकर बैठा है तो कोई उनके कपड़े एकटक देख रहा है। रिश्तेदारों की आंखें भी नम हैं। पूरे गांव में मातम छाया है। बता दें कि बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे 46 मजदूरों से भरा पिकअप वाहन टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया था। वाहन ने 3-4 बार पलटी खाई। फिर सड़क के रॉन्ग साइड जाकर स्कॉर्पियो से टकराया था। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, 13 घायल हैं। मृतकों में 6 बच्चे शामिल हैं। एक्सीडेंट इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटा पर जियो पेट्रोल पंप के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप की रफ्तार करीब 100 किमी प्रतिघंटा रही होगी। टर्न पर न तो साइन बोर्ड, न ही स्टॉप सिग्नल गुरुवार सुबह इंदौर ग्रामीण डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह ओवर स्पीडिंग ही है। साथ ही रोड इंजीनियरिंग और नेशनल हाईवे ऑफ इंडिया (NHAI) की गलती सामने आई है। यहां टर्न पर न तो साइन बोर्ड लगे हैं और न ही स्टॉप सिग्नल। हम इन सभी बिंदुओं को लेकर NHAI को पत्र लिखेंगे। मैप से समझिए कहां हुआ हादसा… इन तस्वीरों को कैप्शन की जरूरत नहीं… खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुष्कर्म के बाद महिला का रेता गला, एम्बुलेंस नहीं मिली तो साइकिल के ठेले पर अस्पताल ले गए परिजन, हालत नाजुक
    Next Article
    पहले तुलसी का बेटा, अब बने पोते, आकाशदीप सहगल ने कहा- मेरे लिए फुल सर्कल मोमेंट है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment