Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने पोषण समिति की बैठक की:आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, निरीक्षण और पोषाहार वितरण पर दिए निर्देश

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल भी इस दौरान उपस्थित रहे। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने 0 से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों का विवरण पोषण ट्रैकर पर शत-प्रतिशत दर्ज कराने का निर्देश दिया। उन्होंने गर्भवती और धात्री महिलाओं तथा बच्चों का एफआरएस पोर्टल पर आधार प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने को भी कहा। बैठक में बताया गया कि लगभग 96 प्रतिशत लाभार्थियों का प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जिस पर जिलाधिकारी ने शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों को समय पर पोषाहार एवं राशन वितरण सुनिश्चित करने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर गठित समितियों द्वारा उसका सत्यापन कराने का निर्देश दिया। प्रत्येक वीएचएनडी सत्र पर आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित गतिविधियों के आयोजन पर भी जोर दिया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि मार्च माह तक जनपद में 454 गंभीर कुपोषित (सैम) और 3099 मध्यम कुपोषित (मैम) बच्चे चिन्हित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सैम बच्चों को मैम श्रेणी में तथा मैम बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने हेतु प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एनआरसी एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का आधार प्रमाणीकरण शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्रों में मिड-डे मील की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर जांच कराने एवं निर्धारित मेन्यू के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। गर्मी के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को शासन के निर्देशों के अनुरूप आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। उन्होंने सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि योजनाओं से संबंधित आंकड़े समयबद्ध तरीके से संबंधित पोर्टलों पर अपलोड किए जाएं। बैठक में एसीएमओ डॉ. सुखलाल वर्मा, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष बाजपेयी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल सहित समस्त सीडीपीओ, सुपरवाइजर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में एमए इस्लामिया ने जीती अस्मिता वॉलीबॉल प्रतियोगिता:रैपिड ग्लोबल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में 6 टीमों ने लिया भाग
    Next Article
    बागपत में ट्यूबवेल पर ताला, खेत प्यासे:सहखातेदारों के कब्जे से किसान की फसल पर संकट, डीएम से लगाई गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment