Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में एमए इस्लामिया ने जीती अस्मिता वॉलीबॉल प्रतियोगिता:रैपिड ग्लोबल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में 6 टीमों ने लिया भाग

    1 hour ago

    2

    0

    औरैया के बिधूना स्थित रैपिड ग्लोबल स्कूल में अस्मिता खेलो इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में संपन्न हुई, जिसमें जिले की छह टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया, रैपिड ग्लोबल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुपम सिंह और जिला ओलंपिक संघ औरैया की उपाध्यक्ष दीप्ति कमल राठौर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिला ओलंपिक संघ के महासचिव मनीष मिश्रा ने अतिथियों का बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि गरिमा सोनकिया ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बालिकाओं व महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न उच्च पदों पर सीधी नियुक्ति भी दी जा रही है, जिससे युवाओं में खेलों के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। लीग मुकाबलों में ब्राइट माइंड स्कूल ने इन्फेंट्री क्लब को 2-1 सेट से हराया, जबकि एम ए इस्लामिया ने बढ़ींन स्टेडियम को 2-1 सेट से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में रैपिड ग्लोबल स्कूल बिधूना ने ब्राइट माइंड स्कूल को सीधे सेटों में हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में एम ए इस्लामिया ने एमएलडी सहार को कड़े मुकाबले में 2-1 सेट से हराया। फाइनल मुकाबला रैपिड ग्लोबल स्कूल बिधूना और एम ए इस्लामिया के बीच खेला गया, जिसमें एम ए इस्लामिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 सेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से सभी खिलाड़ियों को अस्मिता खेलो इंडिया की टी-शर्ट और प्रमाण पत्र निःशुल्क प्रदान किए गए। विजेता और उपविजेता टीमों सहित सभी निर्णायकों, कोच और मैनेजरों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत शुरू:5 किमी लंबा जाम, अधिकारी बोले- रात तक पूरा होगा काम
    Next Article
    जिलाधिकारी ने पोषण समिति की बैठक की:आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, निरीक्षण और पोषाहार वितरण पर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment