Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    16 करोड़ से सोलर प्लांट लगाएगा अयोध्या नगर निगम:100 मेगावाट रूफटॉप सोलर परियोजना, सोलर सिटी बन रही रामनगरी

    2 hours ago

    1

    0

    सोलर सिटी के रूप में विकसित हो रही अयोध्या में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सौर ऊर्जा का दायरा तेजी से बढ़ाया जा रहा है। नगर निगम ने 100 मेगावाट रूफटॉप सोलर परियोजना की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए शासन ने 15 करोड़ 73 लाख रुपए जारी किए हैं, जिससे शहर में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को नई गति मिलेगी। बढ़ती खपत के बीच सौर ऊर्जा पर जोर जनपद में सर्दियों में बिजली खपत करीब 100 मिलियन यूनिट रहती है, जो गर्मियों में बढ़कर 160 से 170 मिलियन यूनिट तक पहुंच जाती है। जिले में पांच लाख से अधिक उपभोक्ता और 996 मेगावॉट कनेक्टेड लोड के बीच ऊर्जा मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सौर ऊर्जा पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करने का प्रभावी विकल्प बन रही है। सरयू तट का 40 मेगावाट सोलर प्लांट सरयू किनारे स्थापित 40 मेगावाट सोलर प्लांट पिछले दो वर्षों से उत्पादन कर रहा है और दर्शन नगर उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति दे रहा है। अधिकारियों के अनुसार इससे शहर की ऊर्जा आपूर्ति को स्थिरता मिली है। हर छत बनेगी ऊर्जा केंद्र उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (UPNEDA) के अनुसार जिले में 4530 घरों व प्रतिष्ठानों पर 2–3 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं। बढ़ते बिजली बिल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता ने लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया है। सोलर सिटी की दिशा में बढ़ते कदमों के साथ अयोध्या ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रामीणों ने 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के पोस्टर लगाए:25 साल से नहीं बन पाई 500 मीटर सड़क, बारिश होने पर नहीं निकल पाती एंबुलेंस
    Next Article
    हमीरपुर में एक पहिए पर साइकिल चलाने का VIDEO:जान जोखिम में डाल कर यमुना-बेतवा पुल पर किया स्टंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment