Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    16 मुकदमों का आरोपी चोर कानपुर में गिरफ्तार:जीआरपी ने घेराबंदी कर पकड़ा, 50 हजार का मोबाइल बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर जीआरपी ने शुक्रवार को एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी पर यात्रियों के बैग, मोबाइल और नकदी चोरी करने के 16 मुकदमे दर्ज हैं। जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि सेंट्रल स्टेशन पर झकरकटी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी अंकुर तिवारी उर्फ भूरा उर्फ मधुकर पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी भूरा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये है। जीआरपी की पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह आउटर पर ट्रेन के रुकने या धीमी होने पर गेट और खिड़की के पास बैठे यात्रियों के बैग, मोबाइल और पर्स छीनकर भाग जाता था। आरोपी लंबे समय से लगातार जीआरपी को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी भूरा के खिलाफ कानपुर जीआरपी में 15 और हरदोई में एक मुकदमा दर्ज है। उस पर एनडीपीएस और चोरी सहित कुल 16 मामले दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे वसूली का आरोप:मरीजों ने किया हंगामा, प्राचार्य ने जांच रिपोर्ट तलब की
    Next Article
    जीआरपी ने 2 साल की बच्ची को बचाया:एडीजी प्रकाश डी ने 9 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment