Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीआरपी ने 2 साल की बच्ची को बचाया:एडीजी प्रकाश डी ने 9 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर जीआरपी ने 23 फरवरी को अपहृत हुई दो वर्षीय बच्ची को 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया। इस सराहनीय कार्य के लिए एडीजी जीआरपी प्रकाश डी ने शुक्रवार को रेलवे उपाधीक्षक सहित 9 जीआरपी कर्मियों को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह घटना 23 फरवरी की है, जब कानपुर सेंट्रल के फुटओवर ब्रिज पर सो रही एक महिला की दो वर्षीय बेटी को एक 50 वर्षीय व्यक्ति चादर में लपेटकर ले गया था। महिला की नींद खुलने पर बच्ची गायब मिली। जीआरपी और आरपीएफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी राजू को बच्ची सहित होली स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच से पकड़ लिया। जीआरपी और आरपीएफ की जांच में सामने आया कि आरोपी राजू सूखे नशे का आदी है। वह नशे की पूर्ति के लिए बच्ची को दिल्ली की एक गैंग को 20 हजार रुपये में बेचने की तैयारी में था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस अवसर पर एडीजी जीआरपी प्रकाश डी ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात मेहनत कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने 23 फरवरी की घटना में टीम की सक्रियता और आरोपी को गिरफ्तार कर आम जनता को राहत दिलाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए उन्हें "गुड वर्क" की श्रेणी में सम्मानित किया गया है। एडीजी ने जोर दिया कि ऐसे सम्मान से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। सम्मानित पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    16 मुकदमों का आरोपी चोर कानपुर में गिरफ्तार:जीआरपी ने घेराबंदी कर पकड़ा, 50 हजार का मोबाइल बरामद
    Next Article
    CSJMU के फाइन आर्ट्स में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज:भारतीय कला की निरंतरता और वैश्विक पहचान पर मंथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment