Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    16 साल पहले आज ही सचिन ने लगाया था दोहरा-शतक:उनके बाद 4 भारतीयों ने डबल सेंचुरी लगाई; रोहित के नाम सबसे बड़ा स्कोर

    5 hours ago

    1

    0

    आज ही के दिन 16 साल पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इतिहास रचा था। 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सचिन वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। इस ऐतिहासिक पारी में सचिन ने 147 गेंदों का सामना करते हुए 25 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 200 रन बनाए। यह वनडे इतिहास का पहला ही दोहरा शतक था। सईद अनवर का रिकॉर्ड तोड़ा था वनडे क्रिकेट में सचिन से पहले 2 बैटर्स 194 तक पहुंचे थे। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सईद अनवर ने 1997 में भारत के खिलाफ चेन्नई में ही 194 रन बनाए थे। 2009 में फिर जिम्बाब्वे के चार्ल्स कॉवेंट्री ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 194 रन की पारी खेली थी। सचिन ने 5 बार 150+ का स्कोर बनाया सचिन ने वनडे इंटरनेशनल में 5 बार 150 या उससे ज्यादा के स्कोर बनाए। डबल सेंचुरी के अलावा सचिन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 186, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 175, न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 163 और नामीबिया के खिलाफ 152 रन बनाए हैं। 5 भारतीय दोहरा शतक लगा चुके भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में अब तक 5 बैटर्स डबल सेंचुरी लगा चुके हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, ईशान किशन और शुभमन गिल शामिल हैं। सचिन के बाद सहवाग ने 2011 मं वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन बनाए थे। रोहित शर्मा 2013 से 2017 के बीच 3 डबल सेंचुरी लगा चुके हैं। 264 रन उनका बेस्ट स्कोर है, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। यह वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। ईशान ने बांग्लादेश और शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाई। 5 विदेशी खिलाड़ियों ने भी डबल सेंचुरी लगाई वनडे में अब तक 5 विदेशी बैटर्स ने भी दोहरा शतक लगाया है। न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने वर्ल्ड कप 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वेलिंग्टन के मैदान में नाबाद 237 रन बनाए थे। वे वर्ल्ड कप में डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने थे। इसके बाद क्रिस गेल ने उसी वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ कैनबरा में 147 गेंद पर 215 रन बनाए थे। इस पारी में क्रिस गेल में ने 16 छक्के लगाए थे। वहीं पाकिस्तान के फखर जमान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2018 में बुलवायो के मैदान पर नाबाद 210 रनों की पारी खेली थी। ग्लेन मैक्सवेल ने रनचेज में दोहरा शतक लगाया ग्लेन मैक्सवेल ने 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ रनचेज में डबल सेंचुरी लगाई। मैक्सवेल की यह पारी इसलिए भी खास थी क्योंकि 292 रनों का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलिया ने 19वें ओवर में 91 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। मैक्सवेल का पैर चोटिल हो गया था। उन्होंने पूरी इनिंग में बिना फुटवर्क चलाए, खड़े-खड़े मैदान के चारों ओर बाउंड्री लगाई। मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस के साथ 202 रन की नाबाद मैच विनिंग पार्टनरशिप हुई। जिसमें अकेले मैक्सवेल ने 102 गेंद पर 179 रन बनाए, जबकि कमिंस का योगदान सिर्फ 12 रनों का था। ---------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा:रन रेट सुधारने के लिए बड़े अंतर से जीत जरूरी, एक और हार टूर्नामेंट से बाहर कर देगी वेस्टइंडीज ने सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से हरा दिया। इस जीत ने भारत की परेशानी बढ़ा दी है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच में 76 रन से हार गई थी। ग्रुप की टॉप-2 टीम को ही सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। समझिए, भारत को सेमीफाइनल में एंट्री कैसे मिलेगी… पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    टी-20 वर्ल्डकप- पावरप्ले में इंग्लैंड के 3 बैटर्स आउट:सॉल्ट 0, बटलर 2 और बेथेल 8 रन बनाकर आउट, तीनों को शाहीन अफरीदी ने पवेलियन भेजा
    Next Article
    PAK vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड के 4 विकेट गिरे, उस्मान तारिक ने आते ही ​बैंटन को किया आउट, यहां देखें लाइव स्कोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment