Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    17 फरवरी को विधानसभा घेराव का ऐलान:संजय तिवारी हाउस अरेस्ट-अयोध्या में कांग्रेस की तैयारी तेज

    9 hours ago

    1

    0

    प्रदेश विधानसभा के घेराव का ऐलान किया है। इसे लेकर अयोध्या में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। प्रदेश महासचिव जय करन वर्मा ने कहा कि यह आंदोलन प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा में बदलाव, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था से आम जनता परेशान है। उनका कहना है कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। 17 फरवरी का घेराव जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने का सशक्त माध्यम बनेगा। वहीं, यूपी कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष (युवा कांग्रेस) संजय तिवारी को अयोध्या पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। वह ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत विधानसभा घेराव में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला दिया है। संजय तिवारी ने इसे लोकतंत्र विरोधी कार्रवाई बताया। जिला कांग्रेस कमेटी ने भी हाउस अरेस्ट की निंदा की है। नजरबंद किए गए अन्य नेताओं में दिनेश शुक्ला और शैलेंद्र पांडे समेत कई कार्यकर्ता शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 2.75 करोड़ का GST फ्रॉड:15 से ज्यादा फर्जी फर्म बनाई, महिला समेत 4 गिरफ्तार
    Next Article
    पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या:एटा में शादी के बहाने निकले, रास्ते में शराब और स्प्रे की ओवरडोज देखकर खेत में फेंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment