Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या:एटा में शादी के बहाने निकले, रास्ते में शराब और स्प्रे की ओवरडोज देखकर खेत में फेंका

    11 hours ago

    1

    0

    एटा में स्टांप विक्रेता हेमंत (45) की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर साजिश रची। प्रेमी के साथ पत्नी ने पति की हत्या की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला निवासी आवास विकास कॉलोनी के जैथरा थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरा मामला… 14 फरवरी 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि ग्राम अगरैया से बंधा रोड की ओर शराब के ठेके के सामने गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। थाना जैथरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान हेमंत पुत्र विष्णुदयाल के रूप में हुई। वह मूल रूप से विच्छंद पहाड़पुर (थाना जैथरा) का रहने वाला था। कचहरी परिसर में स्टांप विक्रेता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 15 फरवरी को मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। प्रेम संबंध बना हत्या की वजह जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी के सुमित कुमार निवासी रेलवे रोड, एटा से अवैध संबंध थे। सुमित का मृतक के घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और हेमंत को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। 13 फरवरी को सुमित ने वैगनआर कार किराए पर ली। हेमंत को शादी समारोह में शामिल होने का झांसा देकर एटा से बेवर और फिर अलीगंज की ओर ले जाया गया। एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौटते समय रास्ते में दो स्थानों पर उसे शराब पिलाई गई। इसके बाद जहरीला स्प्रे अधिक मात्रा में शराब में मिलाकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को ग्राम अगरैया के पास खेत में फेंक दिया और फरार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने मोबाइल सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 16 फरवरी को सुमित कुमार (39), अजय पुत्र बनवारी लाल निवासी शांति नगर नगला पोता तथा मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार, तीन खाली शराब की पउआ और जहरीले स्प्रे की डिब्बी भी बरामद की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि मुख्य आरोपी सुमित की पत्नी की कुछ माह पहले मौत हो चुकी थी। जिसके बाद उसके और हेमंत की पत्नी के बीच संबंध बने। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    17 फरवरी को विधानसभा घेराव का ऐलान:संजय तिवारी हाउस अरेस्ट-अयोध्या में कांग्रेस की तैयारी तेज
    Next Article
    झांसी में खेत पर जाकर किसान ने सुसाइड किया:ससुर का दावा- जंगली जानवरों ने फसल खराब की, इससे दुखी होकर जहर खाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment