Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    17 वर्षीय नाबालिग से जबरन शादी का आरोप:सुल्तानपुर में मां ने पुलिस में दर्ज कराया केस, समझौते का भी आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर में एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी की जबरन शादी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने लड़की की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ जबरन शादी कर ली। लड़की की मां के अनुसार, गोसाईगंज थाना अंतर्गत देनवा गांव निवासी दिवाकर पुत्र हृदयराम कोरी उनकी बेटी को घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वहां उसने बेटी की मांग में सिंदूर डालकर जबरन शादी कर ली। घटना के बाद, दिवाकर ने लड़की के भाई को बुलाकर लड़की को वापस घर भेज दिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि अगले दिन सुबह दिवाकर और उसके परिवार ने लड़की के भाई से जबरन एक समझौता पत्र (इकरारनामा) लिखवाया। इस दौरान, दिवाकर के भाई जयप्रकाश ने लड़की के भाई को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। यह पूरी घटना 19 फरवरी की शाम की बताई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस से इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में धारदार हथियार से हमला:मुख्य आरोपी पर 25 हजार का इनाम, गिरफ्तारी न होने पर ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन
    Next Article
    दहेज न मिलने पर पत्नी को घर से निकाला:पति ने डाक से भेजा तलाक का पेपर, SP के आदेश पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment