Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में धारदार हथियार से हमला:मुख्य आरोपी पर 25 हजार का इनाम, गिरफ्तारी न होने पर ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा के बकेवर में धारदार हथियार से हमले के मामले में 45 दिन तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराजगी बढ़ गई। ब्राह्मण समाज महासभा के लोगों ने थाना पहुंचकर धरना प्रदर्शन का प्रयास किया था। पुलिस ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद धरना स्थगित हुआ था। गिरफ्तारी के लिए मुख्य आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है और पुलिस टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। हमले के बाद बढ़ा आक्रोश थाना क्षेत्र के गांव करवाबुजुर्ग निवासी चन्द्र मोहन पांडेय पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद थाना में मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन लंबे समय तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। 5 तस्वीरें देखिए… धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मांगा समय गिरफ्तारी न होने से नाराज ब्राह्मण समाज महासभा के पदाधिकारी और सदस्य थाना परिसर पहुंचे और धरना देने की तैयारी की। संगठन के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। अधिकारियों के समझाने और दो दिन के भीतर कार्रवाई के भरोसे के बाद संगठन ने अपना धरना स्थगित कर दिया था। मुख्य आरोपी पर इनाम, टीमें कर रहीं दबिश मामले के मुख्य आरोपी रामसरोवर की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया है। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने छात्रों की कम उपस्थिति पर चिंता जताई:जौनपुर में राज्यपाल सचिवालय के संज्ञान के बाद पत्र जारी, अभियान चलाने के निर्देश
    Next Article
    17 वर्षीय नाबालिग से जबरन शादी का आरोप:सुल्तानपुर में मां ने पुलिस में दर्ज कराया केस, समझौते का भी आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment