Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    18 महीने पहले मरी महिला को बाल-विकास विभाग का नोटिस:बेटा बोला- स्वर्ग जाकर मां से पूछूंगा, पति बोले- पत्नी की मौत का मजाक बना रहा विभाग

    8 hours ago

    1

    0

    महोबा में 18 महीने पहले मर चुकी एक महिला को बाल विकास विभाग ने नोटिस जारी किया। इस नोटिस में विभाग ने महिला से अनुपस्थित रहने का कारण पूछा है। साथ ही विभाग ने जवान न देने पर नौकरी से निकालने की चेतावनी भी दी है। बता दें कि महिला कि किसी बीमारी के कारण 18 महीने पहले ही मौत हो चुकी है। महिला पनवाड़ी विकासखंड के रैपुरा गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र में सहायिका के पद पर थी। वहीं, पति ने बताया कि पत्नी की मौत के 8 दिन बाद ही विभाग में मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करा दिया था। अब जानिए पूरा मामला… रैपुरा गांव के रहने वाले किशुनलाल खेती किसानी करते हैं। उनके दो बेटे हैं धर्मेंद्र (26) और महेश (21)। महेश बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। उनकी पत्नी पार्वती की 18 महीने पहले पेट में गांठ की समस्या कि वजह से मृत्यु हो गई थी। किशुनलाल ने बताया कि 27 मार्च की शाम को उनके पास एक नोटिस आया। नोटिस बाल विकास विभाग की तरफ से था। मृत्यु की सूचना विभाग को 8 दिन के भीतर दी गई और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। किशुनलाल ने बताया कि नोटिस उनकी मर चुकी पत्नी पार्वती के लिए था। इसमें लिखा है कि सहायिका पार्वती पिछले 18 महीनों से आंगनबाड़ी केन्द्र से अनुपस्थित चल रही हैं। विभाग की CDPO यासमीन जहां ने दो दिन के भीतर हॉट-कुक्ड योजना के बिल-वाउचर और रिकॉर्ड के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न करने पर सेवा समाप्त करने की चेतावनी भी दी है। इस नोटिस से परिवार सदमे में है। मृतक पार्वती के बेटे महेश ने सिस्टम पर तंज कसते हुए कहा कि इस नोटिस का जवाब एक ही तरीके से दिया जा सकता है। मैं सुसाइड करके मां के पास चला जाऊं और उनसे स्वर्ग में जाकर पूछूं कि वह ड्यूटी पर क्यों नहीं जा रही हैं। वहीं पार्वती के पति किशुनलाल ने कहा कि विभाग मेरी पत्नी की मौत का मजाक उड़ा रहा है। जबकि मैंने मौत के 8 दिन के अंदर ही पत्नी का डेथ सर्टिफिकेट विभाग में जमा करा दिया था। इस तरह की लापरवाही से परिवार के लोग बहुत दुखी हैं। मैं इसकी शिकायत डीएम से करुंगा। वहीं ग्रामीणों और परिजनों ने यह भी आशंका जताई कि कहीं पिछले 18 महीनों से मृतका के नाम पर कोई और मानदेय तो नहीं ले रहा था। यह भी सवाल उठाया कि क्या विभाग को डेढ़ साल तक अपनी कर्मचारी की मृत्यु की जानकारी नहीं थी। अब पढ़िए नोटिस में जो लिखा है- जिले का नैपुरा आंगनबाड़ी केन्द्र निरीक्षण के दौरान बंद पाया गया। केन्द्र की कार्यकत्री/सहायिका अनुपस्थित रही। इसके अलावा, पुष्टाहार और हॉट कुक्ड योजना की भी जांच नही हो सकी। केन्द्र बन्द रहने, योजनाओं का प्रचार न करने और पोषण ट्रैकर में कार्य न करने के कारण सम्बंधित कार्यकत्री/सहायिका को निर्देशित किया गया है कि दो दिनों के भीतर सबूत और बिल बाउचर के साथ कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण दें। अन्यथा मानदेय और सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। CDPO यासमीन ने बताया- इसमें मेरी कोई गलती नहीं है इस मामले को लेकर पनवाड़ी की बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) यासमीन जहां ने कहा कि मैंने निरीक्षण में अनुपस्थिति पाई है इसलिए नोटिस दिया है, इसमें मेरी कोई गलती नहीं है। मेरे द्वारा तो नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। यदि वो मृत है तो केंद्र की कार्यकत्री इसका जवाब लिखकर देंगी। मैने नोटिस देकर कोई गुनाह नहीं किया है। इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। ----------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- बच्ची से रेप-हत्या करने वाले को फांसी की सजा:प्रयागराज में जज बोले- ये झकझोरने वाला अपराध, दोषी सजा-ए-मौत के काबिल प्रयागराज में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने वाले को सोमवार को फांसी की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला पॉक्सो कोर्ट के जज विनोद कुमार चौरसिया ने सुनाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP विधायक अनिल सिंह ने सपा पर साधा निशाना:उन्नाव में तेल आपूर्ति पर अफवाह फैलाने का लगाया आरोप
    Next Article
    अक्षिता शगुन बनीं असिस्टेंट कमिश्नर, UPPCS में 178वीं रैंक:मैनपुरी की बेटी को जीएसटी विभाग में मिली नियुक्ति, परिवार में अफसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment