Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अक्षिता शगुन बनीं असिस्टेंट कमिश्नर, UPPCS में 178वीं रैंक:मैनपुरी की बेटी को जीएसटी विभाग में मिली नियुक्ति, परिवार में अफसर

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) के परिणामों में मैनपुरी के बरनाहल की अक्षिता शगुन ने 178वीं रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। वर्तमान में आगरा निवासी अक्षिता अब जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर अपनी सेवाएं देंगी। उनकी यह सफलता संस्कार, संघर्ष और सेवा का अद्भुत संगम मानी जा रही है। अक्षिता का परिवार सेवा और राजनीति के क्षेत्र में एक मिसाल है। उनके दादा दिवंगत मुंशीलाल जाटव कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे और छह बार विधानसभा पहुंचे थे। उनकी दादी रामा देवी भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रही हैं। अक्षिता के पिता अनिल कुमार लाल वर्तमान में मथुरा नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता वंदना लाल आगरा में एक पेट्रोल पंप का संचालन करती हैं। परिवार में उनकी मौसी रुचिता सिंह आईपीएस अधिकारी हैं और मामा अपर जिला जज के पद पर देश की सेवा कर रहे हैं। अक्षिता शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से बीए ऑनर्स और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से इतिहास में टॉप किया है। वर्तमान में वह डॉ. राम मनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही हैं। पढ़ाई के दौरान उन्हें विदेश से आकर्षक नौकरी के प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उन्होंने देश में रहकर ही प्रशासनिक सेवा में जाने का संकल्प लिया। अक्षिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है। विशेष रूप से, हिंदी विषय की तैयारी में उनकी माता वंदना लाल ने उनकी पूरी मदद की। उनके पिता अनिल कुमार लाल का सपना है कि उनकी बेटी एक दिन यूपीएससी (UPSC) परीक्षा उत्तीर्ण कर कलेक्टर के रूप में देश की सेवा करे। अक्षिता शगुन की इस उपलब्धि पर बरनाहल और मैनपुरी के समस्त क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने अक्षिता और उनके परिवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    18 महीने पहले मरी महिला को बाल-विकास विभाग का नोटिस:बेटा बोला- स्वर्ग जाकर मां से पूछूंगा, पति बोले- पत्नी की मौत का मजाक बना रहा विभाग
    Next Article
    लखीमपुर में ट्रक-बाइक की भिड़ंत में डिलीवरी बॉय की मौत:भाई गंभीर रूप से जख्मी, मृतक की मई में होनी थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment