Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    18 साल की छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला:परिजनों में कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; जांच जारी

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र स्थित गहाखेड़ा गांव में एक 18 वर्षीय युवती का शव घर के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिला। यह घटना शनिवार देर रात या रविवार सुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान गहाखेड़ा निवासी लल्लू की पुत्री अंकिता (18) के रूप में हुई है। अंकिता स्थानीय विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा थी। परिजनों ने जब उसका शव पेड़ से लटका देखा तो उनमें कोहराम मच गया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर औरास थाना पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार, अंकिता चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। अंकिता के असमय निधन से परिवार में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि अंकिता स्वभाव से शांत और पढ़ाई में अच्छी थी। इस अचानक हुई घटना से पूरे गांव में भी दुख और चर्चा बनी हुई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि युवती की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। यदि जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति सामने आती है, तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में परिवार के सामने दो युवक गंगा में डूबे:NDRF और जल पुलिस एक डेडबॉडी निकाली, 5 घंटे से दूसरे की तलाश जारी
    Next Article
    आजमगढ़ में थानेदार की गाड़ी के सामने बनाई रील...VIDEO:युवक ने चश्मा लगाकर शर्ट खोलकर दिखाया भौकाल, अब होगा एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment