Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में थानेदार की गाड़ी के सामने बनाई रील...VIDEO:युवक ने चश्मा लगाकर शर्ट खोलकर दिखाया भौकाल, अब होगा एक्शन

    5 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में थाने की बोलेरो के सामने एक युवक द्वारा भौकाल वाली रील बनाए जाने का मामला सामने आया है। युवक द्वारा बनाई गई यह रील सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। युवक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसे शेयर कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है किस तरह से शर्ट की तीन बटन खोलकर युवक डांस करने के साथ रंगदारी के गाने गा रहा है। जांच में जुटी पुलिस आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में ग्रस्त के दौरान थाने की बोलेरो के सामने युवक बेखौफ होकर वीडियो बना रहा है। हालांकि इस बारे में थाने के प्रभारी का कहना है कि गाड़ी मरम्मत के लिए गई थी जहां पर यह वीडियो बनाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में सलमान नाम का युवक राइफल से खूंटा ठोकने जैसे रंगदारी के गाने गा रहा है। जिस तरह से सलमान पुलिस की गाड़ी के सामने बेखौफ होकर रंगदारी की रील बना रहा है। उससे साफ जाहिर होता है कि गंभीरपुर थाने की पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    18 साल की छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला:परिजनों में कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; जांच जारी
    Next Article
    लखनऊ में हाउस टैक्स जमा करने के लिए जागरूकता रैली:31 मार्च तक टैक्स जमा नहीं करने पर 12 फीसदी लगेगा टैक्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment