Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में परिवार के सामने दो युवक गंगा में डूबे:NDRF और जल पुलिस एक डेडबॉडी निकाली, 5 घंटे से दूसरे की तलाश जारी

    7 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के तुलसी घाट पर रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गोरखपुर से परिवार के साथ घूमने आए दो युवक गंगा में डूब गए। सूचना पर पहुंची NDRF और जल पुलिस पहुंची। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे बाद एक युवक को बॉडी निकाली लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरे किशोर की तलाश में टीम करीब 5 घंटे से जुटी हुई है। आयुष के पिता अनिल ने कहा- बच्चे हमारी आंखों के सामने डूब गए। निखिल की डेडबॉडी मिल गई है लेकिन अभी मेरे बेटे आयुष की तलाश की जा रही है। हम लोगों को नहाकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जाने वाले थे लेकिन बाबा को कुछ और ही मंजूर था। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला गोरखपुर से करीब 15 लोगों का परिवार वाराणसी घूमने आया था। रविवार सुबह करीब 7 बजे तुलसी घाट पर गंगा में नहाने पहुंचे। इस दौरान 18 साल का निखिल और 12 साल का आयुष भी गंगा में डुबकी लगाने लगे। थोड़ी ही देर में वो गंगा में आगे की ओर जाने लगे। इस दौरान घाट पर मौजूद लोग चिल्लाने लगे बोले- आगे पानी गहरा है। उधर मत जाइए। तभी एक युवक ने कहा- हमें तैरना आता है। इसके बाद दोनों गहरे पानी की चले गए। तभी दोनों का संतुलन बिगड़ गया। दोनों परिवार के लोगों के सामने ही डूबने लगे। NDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही NDRF और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद NDRF की टीम ने 18 साल के निखिल को नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि 12 वर्षीय आयुष की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। गोताखोरों और NDRF की दो टीमें गंगा में युवक की तलाश कर रही हैं। हमारी आंखों के सामने ही दोनों बच्चे गंगा में डूब गए आयुष के पिता अनिल ने बताया- हम लोग गोरखपुर के डुमरैला से आए थे। उन्होंने बताया- मेरा लड़का आयुष गंगा में नहाते- नहाते आगे बढ़ गया। वह डूबने लगा तो मेरी बहन का लड़का निखिल बचाने के लिए पीछे भागा। लेकिन उसका भी पैर फिसल गया। बच्चे हमारी आंखों के सामने डूबने लगे। हम लोगों को नहाकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जाने वाले थे लेकिन बाबा को कुछ और ही मंजूर था। निखिल की डेडबॉडी मिल गई है लेकिन अभी मेरे बेटे आयुष की तलाश की जा रही है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें मायावती बोलीं- ब्राह्मण हमारे साथ आए, इसलिए सपा बौखलाई:सपा का PDA प्रेम छलावा, BSP ही बहुजन की असली पार्टी लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांशीराम जयंती पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से वोटों की ताकत के जरिए सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए एकजुट होने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि बसपा ही बहुजन समाज की असली पार्टी है। बाकी सभी पार्टियां स्वार्थ की साथी हैं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती बोलीं- ब्राह्मण हमारे साथ आए इसलिए सपा बौखलाई:समाजवादियों का PDA प्रेम छलावा, BSP ही बहुजन की असली पार्टी
    Next Article
    18 साल की छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला:परिजनों में कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment