Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1805 बूथों पर दावे-आपत्तियों का विशेष अभियान:मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत हुआ आयोजन, राजनीतिक दल भी हुए सक्रिय

    13 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 22 फरवरी 2026 को एक विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद के सभी 1805 मतदान केंद्रों पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं। यह अभियान 6 जनवरी 2026 से 6 मार्च 2026 तक चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि विशेष अभियान दिवस पर सभी पदाभिहित अधिकारी और बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर मौजूद रहे। उन्होंने नागरिकों से विभिन्न प्रपत्र प्राप्त किए और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। जिन नागरिकों की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके अलावा, मतदाता सूची में संशोधन, स्थानांतरण और नाम हटाने संबंधी आवेदन भी निर्धारित प्रपत्रों पर स्वीकार किए जा रहे हैं। इस विशेष अभियान दिवस को प्रभावी बनाने के लिए सार्वजनिक अवकाश के दिन भी संबंधित विद्यालयों, जूनियर हाईस्कूलों, इंटर कॉलेजों, महाविद्यालयों और अन्य सरकारी भवनों को खुला रखने के निर्देश दिए गए थे। इन स्थानों पर मतदान केंद्र स्थापित थे, ताकि मतदाताओं को कोई असुविधा न हो। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राजनीतिक दल भी सक्रिय दिखे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी संगठन ने इस अभियान में जनपद में सक्रियता दिखाई। पार्टी के बीएलए और पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा ने विधानसभा गैसड़ी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तुरकौलिया पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक किया। वर्मा ने कर्मचारियों के साथ बैठक की और विभिन्न ग्राम सभाओं के उन मतदाताओं के मामलों का निस्तारण कराया जिन्हें नोटिस मिले थे। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों से फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील भी की। इसी कड़ी में, सदर विधानसभा क्षेत्र में सपा नेता कृष्ण कुमार गिहार ने नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदाताओं से समय रहते नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने का आह्वान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें, अपने मतदाता विवरण की जांच करें और किसी भी त्रुटि को समय रहते सही कराएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे और निर्वाचक नामावली त्रुटिरहित बनाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:चेयरमैन ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, दो की हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    मिर्जापुर में खाना न बनाने पर पत्नी की हत्या:पति ने कूकर से सिर पर ताबड़तोड़ वार किया; रातभर लाश के बगल में सोया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment