Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में खाना न बनाने पर पत्नी की हत्या:पति ने कूकर से सिर पर ताबड़तोड़ वार किया; रातभर लाश के बगल में सोया

    13 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में खाना नहीं बनाने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। नशे में प्रेशर कुकर से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। पत्नी खून से लथपथ गिर गई। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी वहीं झोपड़ी में नशे की हालत में सो गया। रातभर किसी को भनक तक नहीं लगी। रविवार सुबह झोपड़ी के बाहर खून देखकर पड़ोसी अंदर गए, तो महिला की लाश देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… घटना हनुमान पड़रा मोहल्ले की है। यहां का रहने वाला कपूर एक कारपेट कंपनी में मजदूरी करता है। वह पत्नी चंदा के साथ अकेले झोपड़ी में रहता था। शनिवार देर रात वह शराब के नशे में घर लौटा। पत्नी से खाना मांगा। चंदा ने कहा कि खाना नहीं बना है। इस बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि कपूर ने पास में रखा प्रेशर कुकर उठाया और चंदा के सिर पर कई वार कर दिए। उसका सिर फट गया। गंभीर चोट लगने से वह चारपाई पर गिर पड़ी। अधिक ब्लीडिंग होने के कारण उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद पति नशे की हालत में वहीं सो गया। सुबह जब पड़ोसियों ने झोपड़ी से बहकर बाहर आया खून देखा, तो लोग झोपड़ी के अंदर गए। अंदर चारपाई पर खून से लथपथ पत्नी की लाश पड़ी थी। बगल की चारपाई पर पति सो रहा था। शराब को लेकर आयदिन झगड़े होते थे पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी नितेश सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी कपूर को मौके से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में हत्या की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पड़ोसियों ने बताया कि कपूर और चंदा की शादी करीब 35 साल पहले हुई थी। दोनों के बच्चे नहीं हैं। मृतका का मायका शहर कोतवाली क्षेत्र के पेहटी का चौराहा इलाके में है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आए दिन शराब को लेकर घर में झगड़े होते थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि बात इतनी आगे बढ़ जाएगी। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- बच्ची को बोरे में भरकर भाग रही महिला को पकड़ा: कानपुर में लोगों ने पिटाई की कानपुर में 2 साल की बच्ची को बोरे में भरकर भाग रही महिला को लोगों ने दबोच लिया। भीड़ ने महिला की पिटाई कर दी। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, बच्ची शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। महिला ने उसे टॉफी का लालच दिया और अपने साथ ले गई। कुछ दूरी पर ले जाकर महिला ने बच्ची को बोरे में भर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    1805 बूथों पर दावे-आपत्तियों का विशेष अभियान:मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत हुआ आयोजन, राजनीतिक दल भी हुए सक्रिय
    Next Article
    महाराष्ट्र में मुस्लिम आरक्षण समाप्त, उलेमाओं ने जताया विरोध:सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment