Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    19 मार्च को अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू:राम मंदिर में मोबाइल और हथियार की एंट्री पर रोक, 5000 से अधिक अतिथि होंगे शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    19 मार्च को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर आमंत्रित अतिथियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जबकि कुछ चीजों पर रोक भी रहेगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि 19 मार्च का दिन अयोध्या के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति महोदया मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी। उनके आगमन पर मंदिर परिसर में मोबाइल फोन, हथियार और अंगरक्षक नहीं ले जा सकेंगे। इन पर रहेगी रोक मंदिर परिसर में मोबाइल फोन, हथियार और अंगरक्षक ले जाना मना है। केवल सिख श्रद्धालुओं को छोटी कृपाण ले जाने की अनुमति होगी। सभी आमंत्रितों को नाम सहित प्रवेश पत्र दिए जाएंगे, जिनमें कोड नंबर भी होगा। विशेष सुविधाएं नवरात्रि के चलते उपवासियों के लिए फल, मखाना, मूंगफली और आलू चिप्स उपलब्ध रहेंगे। परिसर में पीने का पानी और शौचालय की सुविधा उपलब्ध रहेगी। श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति रामनगरी में इस दिन त्रेतायुग की झलक देखने को मिलेगी। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के बीच यह अनुष्ठान अभिजीत मुहूर्त यानी ठीक 11:55 बजे संपन्न होगा। इसके बाद अयोध्या आए श्रद्धालु श्रीराम यंत्र के दर्शन कर सकेंगे। राष्ट्रपति सुबह लगभग 11:00 बजे राम मंदिर परिसर पहुंचेंगी। मंदिर परिसर के सभी उप-मंदिरों के दर्शन-पूजन के बाद वह दूसरे तल पर जाएंगी और शुभ मुहूर्त में अनुष्ठान संपन्न करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे तक राष्ट्रपति सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का संबोधन होगा। इस भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से 5000 से अधिक अतिथि शामिल होंगे। राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कई कारसेवकों को भी आमंत्रित किया गया है, जिनकी मौजूदगी कार्यक्रम को और ऐतिहासिक और भावनात्मक बनाएगी। कार्यक्रम में राम मंदिर से जुड़े आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे। समारोह के समापन पर सभी अतिथियों को रामलला के दर्शन कराए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय दोसर वैश्य महासमिति का होली मिलन समारोह:लखनऊ में समाजसेवियों का सम्मान, पदाधिकारियों ने ली शपथ
    Next Article
    बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत:फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, घर लौटते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment