Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय दोसर वैश्य महासमिति का होली मिलन समारोह:लखनऊ में समाजसेवियों का सम्मान, पदाधिकारियों ने ली शपथ

    1 hour ago

    1

    0

    भारतीय दोसर वैश्य महासमिति ने रविवार को लखनऊ में सामाजिक होली मिलन, समाजसेवियों का सम्मान और प्रदेश कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया। यह आयोजन राय उमाबली प्रेक्षागृह सभागार में किया गया , जिसमें उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से पदाधिकारी और समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और ईश वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद सांस्कृतिक गणेश वंदना की झांकी प्रस्तुत की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता की अगुवाई में वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, नागपुर से मुकेश देवदत्त, उन्नाव विधायक पंकज गुप्ता, राज्य मंत्री नटवर गोयल और विराज सागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरजा शंकर गुप्ता ने की। 123 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई समारोह में नागपुर से आए प्रमुख अतिथि मुकेश देवदत्त ने प्रदेश कार्यकारिणी के 123 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। यह शपथ प्रांतीय चेयरमैन सुनील कुमार गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश गुप्ता (लखीमपुर), वरिष्ठ महामंत्री श्याममूर्ति गुप्ता, प्रदेश प्रभारी संगम लाल गुप्ता, युवा अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, युवा प्रभारी सुशील गुप्ता और कोषाध्यक्ष पवन वैश्य के नेतृत्व में संपन्न हुई। उपस्थित समाजजनों को संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी दिलाया गया। समाज के उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। समाजसेवी स्व. सेठ महादेव प्रसाद गुप्ता को "दोसर वैश्य रत्न सम्मान" प्रदान किया गया। "दोसर वैश्य शिरोमणि सम्मान" प्रदीप रामगोपाल गुप्ता और स्व. राजेश गुप्ता 'गुड्डू भैया' सहित अन्य को मरणोपरांत दिया गया। इसके साथही , समाज के दर्जनों अन्य व्यक्तियों को विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम में समाज के युवाओं के वैवाहिक परिचय बायोडाटा साझा किए। उन्होंने सभी से इन बायोडाटा को महासमिति के व्हाट्सऐप समूह में साझा करने का आग्रह किया।अध्यक्ष गिरजा शंकर गुप्ता ने समाज के लोगों से संगठित होकर महासमिति को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन ब्रज लीला, फूलों की होली और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इसके बाद सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, VIDEO:लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा
    Next Article
    19 मार्च को अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू:राम मंदिर में मोबाइल और हथियार की एंट्री पर रोक, 5000 से अधिक अतिथि होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment