Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    19 या 20 फरवरी से शुरू होगा रमज़ान:ऐशबाग ईदगाह में प्रशासन-उलेमा की अहम बैठक; सुरक्षा, सफाई, बिजली-पानी और यातायात व्यवस्था पर चर्चा

    20 hours ago

    1

    0

    रमज़ानुल मुबारक की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को ऐशबाग स्थित ईदगाह में जिला प्रशासन, पुलिस कमिश्नरेट, नगर निगम और इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फरंगी महल के जिम्मेदारों व उलेमाओं की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, इमाम ईदगाह लखनऊ ने की। उन्होंने कहा कि यदि 18 फरवरी को चांद नजर आ जाता है, जिसकी पूरी संभावना है, तो उसी रात से तरावीह शुरू हो जाएगी और पहला रोज़ा 19 फरवरी को रखा जाएगा, अन्यथा 20 फरवरी से रमज़ान शुरू होगा। रमज़ान, महाशिवरात्रि और होली को लेकर समन्वय बैठक बैठक में रमज़ान के साथ-साथ महाशिवरात्रि और होली जैसे आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों और धर्मगुरुओं ने एक स्वर में कहा कि राजधानी लखनऊ अपनी नज़ाकत, नफासत और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जानी जाती है और यहां सभी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं। इबादत के समय बिजली-पानी की निर्बाध व्यवस्था की मांग मौलाना खालिद रशीद ने प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया कि रमज़ान के दौरान विशेषकर मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षा और सफाई की पुख्ता व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि इफ्तार, तरावीह और सेहरी के समय बिजली कटौती न हो और सेहरी के वक्त पानी की अतिरिक्त सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि रोजेदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद ईदगाह में तरावीह की सबसे बड़ी जमात होती है, जो रात 7:45 बजे से शुरू होगी और इसमें पांच पारे सुनाए जाएंगे। ऐसे में ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में यातायात व सफाई पर विशेष ध्यान बैठक में ऐशबाग, बिल्लौचपुरा, अकबरी गेट, नक्खास, मौलवीगंज, गोलागंज, अमीनाबाद कसाईबाड़ा, मछली मुहाल, हुसैनाबाद, डालीगंज, खदरा और खुर्रम नगर समेत अन्य क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन को सुचारु रखने पर जोर दिया गया। मौलाना ने कहा कि रमज़ान एक पवित्र महीना है, जिसमें मुसलमान पूरे महीने इबादत करते हैं और इसके बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि पुराने शहर में अमन-शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही उन्होंने अवाम से भी अफवाहों से बचने और किसी के बहकावे में न आने की अपील की। प्रशासन का भरोसा—पहले से बेहतर होगी व्यवस्था डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बैठक में भरोसा दिलाया कि इस वर्ष व्यवस्थाएं पहले से बेहतर की जाएंगी। उन्होंने संबंधित विभागों को समय से पहले तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए और कहा कि रमज़ान जैसे पवित्र महीने में अमन-शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। एडीसीपी पश्चिम धनंजय सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष टीमें गठित की जा रही हैं और पुलिस पूरी सतर्कता बरतेगी। सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञान चंद्र गुप्ता ने आश्वासन दिया कि उलेमाओं द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर अमल किया जाएगा। एडिशनल चीफ मेडिकल ऑफिसर एम.एच. सिद्दीकी ने स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग का भरोसा दिया, जबकि सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि उनकी टीम हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरी मदद करेगी। शबे बरात की शांतिपूर्ण संपन्नता की सराहना बैठक में अधिकारियों ने हाल ही में शबे बरात के शांतिपूर्ण आयोजन की सराहना की और इस्लामिक सेंटर व शहरवासियों के सहयोग को तारीफ के काबिल बताया। बैठक का संचालन मौलाना सुफयान निजामी ने किया। मेहमानों का स्वागत मुनीब अलवी, कलीम खां और अदनान खां ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मौलाना नईमुर्रहमान सिद्दीकी ने दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में सपा प्रमुख पर अभद्र टिप्पणी पर विरोध:भाजपा कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज करने की मांग, SP को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    लखनऊ में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि:पैदल यात्रा निकली, जानकीपुरम विस्तार में सभा और स्वास्थ्य शिविर लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment