Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में सपा प्रमुख पर अभद्र टिप्पणी पर विरोध:भाजपा कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज करने की मांग, SP को सौंपा ज्ञापन

    22 hours ago

    1

    0

    अमेठी में समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। दरअसल, कुछ दिनों पहले अमेठी के एक भाजपा कार्यकर्ता गोकुलेश त्रिपाठी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी से नाराज सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में कई सपा कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सरवणन टी को एक ज्ञापन सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा कार्यकर्ता गोकुलेश त्रिपाठी द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरुद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अत्यंत अशोभनीय, अभद्र एवं मानहानिकारक टिप्पणी की गई है। यह कृत्य न केवल एक संवैधानिक पद पर आसीन रहे नेता की गरिमा को ठेस पहुँचाता है, बल्कि समाज में वैमनस्य, तनाव और कानून व्यवस्था की स्थिति को भी प्रभावित करने का प्रयास है। सपा ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान शशिकांत गुप्ता, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सूबेदार यादव, विजय यादव, राकेश यादव, अशोक कुमार यादव, दीपू तिवारी, डॉ. सीपी यादव और चंद्रशेखर यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीए मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ आप का प्रदर्शन:प्रयागराज समझौते की प्रतियां जलाईं, कहा-ट्रेड डील नहीं, थ्रेट डील
    Next Article
    19 या 20 फरवरी से शुरू होगा रमज़ान:ऐशबाग ईदगाह में प्रशासन-उलेमा की अहम बैठक; सुरक्षा, सफाई, बिजली-पानी और यातायात व्यवस्था पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment