Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि:पैदल यात्रा निकली, जानकीपुरम विस्तार में सभा और स्वास्थ्य शिविर लगा

    19 hours ago

    1

    0

    जानकीपुरम विस्तार में पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यह आयोजन जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति और अवध डायमंड लायंस क्लब के सहयोग में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक्टू चौराहे स्थित हिम्मत धाम मंदिर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद हनुमत धाम मंदिर से भवानी बाजार चौराहे तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। भवानी बाजार पहुंचकर उपस्थित जनसमूह ने वीर शहीदों को सामूहिक श्रद्धांजलि दी । स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया महासचिव विनय कृष्ण पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर सेक्टर-4, बसंत वाटिका पार्क में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया, जहां स्थानीय लोगों की निशुल्क जांच की गई। कार्यक्रम में महासमिति के महासचिव विनय कृष्ण पांडेय एडवोकेट, क्लब अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप, राजेश सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था में फ्लाइट कैडेट तेजस मिश्रा, चंद्रशेखर, वीरेंद्र सिंह भदौरिया, राजकुमार, मनोज त्यागी समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई। सभी ने एक स्वर में शहीद जवानों के बलिदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    19 या 20 फरवरी से शुरू होगा रमज़ान:ऐशबाग ईदगाह में प्रशासन-उलेमा की अहम बैठक; सुरक्षा, सफाई, बिजली-पानी और यातायात व्यवस्था पर चर्चा
    Next Article
    सुल्तानपुर में प्रधान के वित्तीय अधिकार बहाल:हाईकोर्ट ने जनप्रतिनिधि के दबाव में सीज किए गए अधिकार रद्द किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment