Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    19.5 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चली KDA की जेसीबी:निर्माणाधीन मकानों को गिराया, अधिकारी बोले- प्लॉट लेने से पहले केडीए से लें जानकारी

    18 hours ago

    1

    0

    कानपुर में जगह-जगह हो रही अवैध प्लॉटिंग पर कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) का एक्शन जारी है। शुक्रवार को होली के बीतते ही केडीए ने 19.5 बीघा जमीन में की गई प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण किया। केडीए के अधिकारियों ने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर माइक से अनाउंसमेंट किया। उसके बाद अवैध प्लाटिंग पर बने मकान व बाउंड्रीवाल को गिराया गया। केडीए के अधिकारियों के पहुंचते ही हड़कंप मच गया, लेकिन सख्ती के आगे किसी की एक न चली। तीन प्लाटिंग पर हुई कार्रवाई केडीए के प्रवर्तन (जोन-1बी) द्वारा कटरी ख्योरा क्षेत्र में तीन अलग अलग स्थानों पर अवैध प्लाटिंग को गिराया गया। तीनों कार्रवाई ग्राम धरमपुर में की गई हैं। केडीए के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि पन्ना लाल, अदनस पूजा यादव, राम चन्द्र, राकेश दीक्षित, सती प्रसाद व अन्य की 07 बीघा अवैध/अनाधिकृत प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। इसके अलावा मेसर्स मॉ डेवलपर्स द्वारा सुनील कुमार गौर,चेतन बाजपेई व अन्य द्वारा 5.5 बीघा व सुनील कुमार, मृदुल जौहरी, राधेश्याम, सूरजवली, शंकर लाल, मोहन लाल व अन्य सात बीघा में अवैध/अनाधिकृत प्लाटिंग कर रहे थे। बिना ले आउट पास कराए हो रही थी प्लाटिंग केडीए की ओर से बताया गया कि तीनों स्थानों पर केडीए से ले आउट पास कराए बिना प्लाटिंग की जा रही थी। अवैध प्लाटिंग व निर्माण के अन्तर्गत इन्ट्रीगेट, रोड, नाला, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, निर्मित व अर्द्धनिर्मित भवन एवं समस्त निशानदेही को 03 जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया। साथ ही एन्ट्री प्वाइंट को जेसीबी के माध्यम से गड्ढायुक्त किया गया, जिससे किसी भी प्रकार का आवागमन न हो सकें। प्लाटिंग से पहले केडीए की अनुमति अनिवार्य डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि इन सभी लोगों द्वारा बिना अनुमति के जमीन की प्लाटिंग की जा रही है। यह भोले-भाले लोगों को धोखा देकर प्लाट बेचे जा रहे है। नियमानुसार किसी भी प्रकार की प्लाटिंग से पहले कानपुर विकास प्राधिकरण से अनुमति/स्वीकृति लेना अनिवार्य है। अवैध कालोनियों में सड़क, नाली, बिजली, पानी और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं या तो नहीं रहती है या मानकों के अनुसार नहीं रहती है। प्लाट लेने से पहले केडीए से लें जानकारी केडीएम ने आम जनमानस से यह अपील की गयी है कि केवल केडीए से स्वीकृत कालोनियों में प्लाट खरीदें। प्लाट खरीदने से पहले नक्शा व ले-आउट की जांच कर लें। साथ ही केडीए से जानकारी कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में होली पर 8 करोड़ की शराब बिकी:ड्राई डे के कारण लोगों ने पहले ही स्टॉक किया
    Next Article
    मेरठ में युवक के पेट में मारी गोली:दो पक्षों में हुआ था झगड़ा, हालत गंभीर; एसपी सीओ मौके पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment