Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जानकीपुरम में दो दुकान में लगी भीषण आग:वायरल वीडियो वाली गन्ने की दुकान आई चपेट में, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार की बीच रात जूस की दुकान में भीषण आग लग गई। जिसने बगल में रूई की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि जूस की दुकान में बर्फ चाटने का वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित लोगों ने दुकान में आग लगा दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बक्शी का तालाब फायर स्टेशन को सूचना मिली कि 60 फीट रोड स्थित मुलायम तिराहा जानकीपुरम में एक दुकान में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही यूनिट के साथ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दुकान में गन्ना जूस निकालने की मशीन और रुई से गद्दा-रजाई बनाने का काम होता है, जहां आग तेजी से फैल चुकी थी। आग का विकराल रूप देखते हुए बक्शी का तालाब से दूसरी दमकल गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों दमकल गाड़ियों की मदद से पंपिंग कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया और कुछ ही देर में आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर काफी हद तक नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर से पढ़ाई करके क्रैक किया UPSC:पोस्ट मास्टर के बेटे ने ऑनलाइन स्टडी की, बलिया के 5 छात्रों की कहानी
    Next Article
    UPSC में सफलता पाने वाली पुलकिता अंजना गोपाल का इंटरव्यू:बोलीं- सोशल मीडिया को भी बनाया जा सकता है परीक्षा की तैयारी का हिस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment