Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPSC में सफलता पाने वाली पुलकिता अंजना गोपाल का इंटरव्यू:बोलीं- सोशल मीडिया को भी बनाया जा सकता है परीक्षा की तैयारी का हिस्सा

    1 hour ago

    1

    0

    इतनी शिद्दत से मैंने तुम्हें पाने की कोशिश की है कि हर ज़र्रे ने मुझे तुमसे मिलाने की साज़िश की है। यह वर्ष 2007 में रिलीज हुई मूवी ओम शांति ओम...का एक डायलॉग है लेकिन UPSC में सफलता के झंडे गाड़ने वाले होनहारों पर कहीं ना कहीं सटीक बैठता है। यह युवाओं को प्रेरणा देता है कि अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है। UPSC को दूसरे प्रयास में ही अचीव करने वाली मेरठ की पुलकिता अंजना गोपाल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। 7 साल की उम्र में देखा गया ख्वाब एक दिन जरूर पूरा होगा, यह पुलकिता के माता-पिता ने भी नहीं सोचा होगा। उम्र छोटी थी लेकिन सपना बहुत बड़ा था। जिसे पूरा करने के लिए पुलकिता ने पूरी ताकत झोंक दी। पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली लेकिन वह रुकी नहीं और दौड़ती रही। दैनिक भास्कर से बात करते हुए पुलकिता ने इस सफर को साझा किया...! सवाल : कब यह ख्याल आया कि पुलिस अफसर बनना है? जवाब : बचपन से मेरा सपना था। पढ़ाई में मन लगा तो बड़े बोले देश की सेवा करो। इसलिए वर्ष 2022 में UPSC की तैयारी में जुट गई। सवाल : सफलता का मूलमंत्र क्या है? जवाब : हार नहीं माननी चाहिए। मेरा पहला प्रयास विफल हुआ लेकिन मैंने हार नहीं मानी और डटी रही। सवाल : कोचिंग खासकर दिल्ली जाकर कोचिंग करना कितना जरूरी मानती हैं? जवाब : कोचिंग ऑपशन है, नेसेसरी नहीं है। मैंने पूरी तैयारी घर रहकर की है। जरूरत को समझते हुए ऑनलाइन सहयोग लिया। सवाल : सोशलॉजी को ही क्यों चुना? जवाब : मुझे लगता था कि सोशलॉजी मेरे लिए बेहतर रहेगा। ज्यादा सोचा नहीं और तैयारी में जुट गई। सवाल : मेंस में सफलता पाने के लिए क्या जरूरी है? जवाब : मेंस के लिए प्रेक्टिस बहुत जरूरी है। जितनी ज्यादा टेक्स्ट लिखेंगे, उतना बेहतर होगा। सवाल : इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें? जवाब : इसका सबसे बेस्ट तरीका यह है कि जो आपने डिटेल्ड एप्लीकेशन फार्म (DAF यानि विस्तृत आवेदन पत्र) भरा है, उसको अच्छे से पढ़ लें, समझ लें। पूरी रिसर्च करके रख लें। इसके अलावा दिल्ली में मॉक इंटरव्यू की तैयारी होती है, वह करें। सवाल : युवाओं को आप क्या मैसेज देना चाहेंगी? जवाब : यह भारत की सबसे अच्छी सेवा है। अगर आप में जज्बा है तो आप UPSC को चुनें और देश की सेवा करें। सवाल : क्या कुछ आपको अन्य से अलग बनाता है? जवाब : मैं अलग नहीं हूं। जैसे अन्य युवा हैं, वैसी ही हूं। बस मैंने अपना लक्ष्य निर्धारित किया और खूब मेहनत की। सवाल : सोशल मीडिया को लेकर आपकी क्या राय है? जवाब : सच बताऊं तो मुझे सोशल मीडिया के लिए समय ही नहीं मिला। लेकिन हां, अगर तैयारी के बीच रिफ्रेशमेंट चाहिए तो सोशल मीडिया बेहतर ऑपशन है। यहां बहुत अच्छी नॉलेजेवल चीजें भी मिलती हैं। मेंस में भी इसका उपयोग किया जा सकता है। सवाल : आप सफलता का श्रेय किसे देना चाहेंगी? जवाब : मैं अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता, भाई, बहन के साथ ही ईश्वर को देना चाहूंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जानकीपुरम में दो दुकान में लगी भीषण आग:वायरल वीडियो वाली गन्ने की दुकान आई चपेट में, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू
    Next Article
    DDU में प्रैक्टिकल एग्जाम 15 मार्च से:6 अप्रैल से PG और 15 अप्रैल से UG इवन सेमेस्टर के होंगे एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment