Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1990 बैच के आईआईटीयंस ने 13.2 करोड़ की गुरुदक्षिणा दी:फंड से छात्रों को मिलेगी स्कालरशिप, रिसर्च में मदद की जाएगी

    9 hours ago

    1

    0

    आईआईटी कानपुर में 1990 बैच के पूर्व छात्रों ने अपने कोरल जुबली रीयूनियन के मौके पर संस्थान को 13.2 करोड़ गुरुदक्षिणा देने का ऐलान किया। इस फंड से संस्थान में छात्रों को स्कालरशिप, रिसर्स व डेवलपमेंट आदि में उपयोग किया जाएगा। बैच के 35 साल पूरे होने के अवसर पर एलुमिनाई कैंपस में एकत्र हुए। इस रीयूनियन में भारत और विदेशों से आए पूर्व छात्रों ने अपने सहपाठियों से मुलाकात की, कैंपस की यादों को ताजा किया। रीयूनियन कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने संस्थान के नेतृत्व, फैकल्टी मेंबर्स और स्टूडेंट्स के साथ संवाद किया। पूर्व छात्रों ने अपने स्टूडेंट लाइफ के एक्सपीरियंस और संस्थान से प्राप्त शिक्षा के प्रभावों को भी साझा किया। नए पीढ़ियों के लिए अवसर प्रदान होंगे आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल ने कहा कि उनका कोरल जुबली रीयूनियन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि संस्थान के प्रति उनके आजीवन संबंध और भविष्य के प्रति साझा जिम्मेदारी का सशक्त प्रतीक है। उनका उदार योगदान छात्रवृत्तियों को मजबूत करेगा। उच्च स्तरीय शोध को बढ़ावा देगा और संस्थागत विकास को गति देगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसर निर्मित होंगे। एंडाउड चेयर्स स्थापित होगी डीन रिसोर्स एंड एलुमिनाई प्रो. अमेय करकरे ने कहा कि 1990 बैच संस्थान की सशक्त एलुमनाई संस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सामूहिक रूप से योगदान देने का उनका निर्णय कृतज्ञता और जिम्मेदारी दोनों को दर्शाता है। इस प्रकार का सहयोग हमें छात्रवृत्ति कार्यक्रमों का विस्तार करने, शोध हेतु एंडाउड चेयर्स स्थापित करने और दीर्घकालिक दृष्टि के अनुरूप अवसंरचना विकसित करने में सक्षम बनाता है। सिल्वर जुबली में दिए थे 70 लाख 1990 बैच के कोआर्डिनेटर राजीव रंजन ने बताया कि सिल्वर जुबली के समय दिया गया 70 लाख रुपए का योगदान बढ़कर 1.5 करोड़ रुपए हो चुका है। आज भी छात्रवृत्तियों को सहयोग प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैच ने अपना कोरल जुबली लक्ष्य 13 करोड़ भी पार कर लिया है। यह उपलब्धि केवल एक आर्थिक लक्ष्य नहीं, बल्कि संस्थान के प्रति सामूहिक आभार की अभिव्यक्ति है। कोरल जुबली रीयूनियन का समापन पुरानी यादों, आपसी सहयोग और नए संकल्प के साथ हुआ। संस्थान ने 1990 बैच के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और शिक्षा, शोध तथा नवाचार के अपने मिशन को आगे बढ़ाने में उनकी दीर्घकालिक साझेदारी की अपेक्षा जताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में सीबीएसई हाईस्कूल गणित परीक्षा सम्पन्न:5,633 परीक्षार्थी एग्जाम हुए शामिल, सीसीटीवी से निगरानी
    Next Article
    अंतरिम जमानत के बाद जेल से बाहर आए राजपाल यादव:एक्टर बोले- आरोपों का जवाब देने को तैयार हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment